scriptएक माह से रायपुर में घूम रहे थे मुंबई के शूटर | Shooters of Mumbai Underworld were roaming in Raipur for a month | Patrika News

एक माह से रायपुर में घूम रहे थे मुंबई के शूटर

locationरायपुरPublished: Jan 23, 2022 10:40:37 am

Submitted by:

narad yogi

मुंबई में अपराध करके रायपुर में फरारी काट रहे अपराधी को पुलिस ने तेलीबांधा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य युवक भी संदिग्ध रूप से रहे थे। तीनों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

crime

एक माह से रायपुर में घूम रहे थे मुंबई के शूटर

मुंबई में अपराध करके रायपुर में फरारी काट रहे अपराधी को पुलिस ने तेलीबांधा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य युवक भी संदिग्ध रूप से रहे थे। तीनों को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक सतनामीपारा में शहबाज रूबाब सैय्यद, इरफान कुरैशी और इशरार खान किराए का मकान लेकर पिछले एक माह से रह रहे थे। इस बीच शनिवार को मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची। और शहबाज की तलाश करते हुए तेलीबांधा पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से शहबाज को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके साथ रहने वाले इरफान और इशरार को भी पकड़ा गया। आरोपी को मुंबई पुलिस ने अपने साथ ले गई।क्या था मामलाशहबाज और उसके साथियों ने 5 जनवरी 2022 को वैगनवाडी गोवंडी इलाके में एक व्यक्ति पर हथियार से हमला किया था। और हवाई फायर किया था। इस मामले में शहबाज फरार था। मुंबई पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मुंबई पुलिस को आरोपी के रायपुर में रहने की भनक लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया। तेलीबांधा पुलिस ने शहबाज के साथ रहने वाले इरफान और इशरार के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस वेरीफिकेशन की खुली पोलशहबाज और उसके साथ करीब एक माह से रायपुर में रह रहे थे। तीनों जिस मकान में किराए से रह रहे थे, उसके मकान मालिक उनका पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया था, जबकि पुलिस किराएदारों के वेरीफिकेशन के लिए अभियान चला रही है। इससे अभियान की पोल खुल गई। पुलिस ने मकान मालिक को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो