scriptआज के दिन जरूर अपनाएं ये टोटके, दूर होगी गरीबी और जमकर बरसेगा पैसा | shukrwar ke totke in hindi, get money by using these | Patrika News

आज के दिन जरूर अपनाएं ये टोटके, दूर होगी गरीबी और जमकर बरसेगा पैसा

locationरायपुरPublished: May 24, 2019 10:07:31 am

Submitted by:

Anjalee Singh

भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की हर कोशिश करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दस ऐसे आसान से टोटकों के बारे में जिनके इस्तेमाल से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

shukrwar ke totke

आज के दिन जरूर अपनाएं ये टोटके, दूर होगी गरीबी और जमकर बरसेगा पैसा

रायपुर. शुक्रवार को मां का दिन माना जाता है इस दिन मां लक्ष्मी की सच्चे मन से अराधना करने पर मन की सारी मूरादें पूरी हो जाती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, इसलिए भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की हर कोशिश करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दस ऐसे आसान से टोटकों के बारे में जिनके इस्तेमाल से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
1. आज के दिन भगवान विष्णु का शुद्ध जल से अभिषेक कर पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, और मनचाही मुरादें पुरी करती है।
2. गाय को लक्ष्मी मां का रूप माना गया है इसलिए आज के दिन गाय को गुड़ और चना खिलाने से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का आर्शीवाद मिलता है।
3. शुक्रवार के दिन लाल कपड़े पहनकर और माथे पर लाल चंदन लगाकर घर से निकलना चाहिए। आज के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है।
4. शुक्रवार के दिन किसी गरीब को चावल, आटा या सफेद कपड़ा दान करना चाहिए। इससे घर में कभी दरिद्रता नहीं आती।
5. आज के दिन काली चीटियों को आटा डालने से धन की देवी की कृपा बरसती है।
6. आज के दिन बाहर जाने से पहले मीठी दही खाकर जाने से सारी काम शुभ होते हैं।
7. शुक्रवार (Friday) के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर मां लक्ष्मी की अराधना करते हुए दीपक जलाने से घर के कलेश दूर होते हैं।
8. शुक्रवार के दिन लक्ष्मीनारायण मंदिर में इत्र दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
9. आज के दिन Lord Ganesha और Maa Lakshmi की पूजा करने से घर की गरीबी दूर होती है।
10. आज मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो