scriptलॉकडाउन से बाजार चौक में पसरा सन्नाटा लोगों को बाहर नहीं निकलने की समझाइश | Silent silence in Market Chowk due to lockdown | Patrika News

लॉकडाउन से बाजार चौक में पसरा सन्नाटा लोगों को बाहर नहीं निकलने की समझाइश

locationरायपुरPublished: Mar 31, 2020 05:46:42 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

हतबंध. कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन के बाद यहां भी सख्ती से इसका पालन किया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद किराना, सब्जी, दूध और फल निर्धारित समय में लोगों को मिल रहा है।

लॉकडाउन से बाजार चौक में पसरा सन्नाटा लोगों को बाहर नहीं निकलने की समझाइश

लॉकडाउन से बाजार चौक में पसरा सन्नाटा लोगों को बाहर नहीं निकलने की समझाइश

हतबंध. कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन के बाद यहां भी सख्ती से इसका पालन किया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद किराना, सब्जी, दूध और फल निर्धारित समय में लोगों को मिल रहा है। मेडिकल स्टोर दिनभर खुले रहते हैं। स्वास्थ्य सेवाएं चौबीस घंटे खुली रहती है। प्रशासन नागरिकों को घर में रहने के लिए बार-बार हिदायत दे रहे हैं। आम लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, लेकिन इस स्थिति से सभी वर्ग के लोग परेशान हो गए हैं, लेकिन जीवन बचाने के लिए यह अति आवष्यक है।
लॉकडाउन के बाद किराना सामान की कीमतें लगातार बढ़ रही है। कई सामान बाजार में नहीं हैं। खाने के तेल में प्रति टीन दो सौ रुपए, शक्कर में प्रति क्ंिवटल दो सौ और अरहर दाल में प्रतिकिलो बीस रुपए की वृद्धि हुई है। आलू, प्याज प्रति किलो तीस से बढ़ कर 40 रुपए किलो बिक रहा है। सोयाबीन बड़ी, मसूर, खैरी चना, बाजार में नहीं है। किराना के लगभग सभी सामानों के रेट बढ़ गए हैं। लेकिन लोगों ने इस एक हफ्ते में किराना सामान की बहुत खरीदारी की है, दुकान खुलने के पहले ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है। लोग सोशल इंसेटिव का पालन करते है। लोगों ने वर्तमान के साथ भविष्य के लिए समान का स्टाक किया है। लोगों के मन में यह भय था की सामान मिलेगा या नहीं लेकिन प्रति दिन दुकान खुलने और सामान मिलने के बाद लोगों को यह राहत मिली कि खाने पीने का सामान मिलेगा। नगर से लेकर गांव-गांव में सन्नटा है। ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं दिखा। प्रतिदिन रेल से हजार से भी ज्यादा रायपुर जोन वाले लोग घर बैठे गए हैं। अजीब सा माहौल है। प्रशासन की सख्ती के कारण लोग घरों में ही रहते हैं।
सिद्धेश्वर समिति ने पुलिस को बांटे मास्क
पलारी. सिद्धेेश्वर भंडारा समिति के शिवभक्तों द्वारा नगर के पुलिस जवानों को मास्क, सेनिटाइजर, डेटाल बाटल, साबुन प्रदान की गई। इसमें रमाशंकर मिश्रा. ईश्वरपुरी गोस्वामी, अधिवक्ता भरथरी वर्मा, सुभाष वर्मा, साधराम यादव, दिलीप मंजू धीवर, शत्रुघ्न देवांगन, पप्पू वर्मा, जगत वर्मा, अनिल वर्मा, शेखर वर्मा आदि शामिल रहे। भरथरी वर्मा ने कहा कि सचेत रहकर अपना बचाव करने से ही कोरोना से जीत सकेंगे। हमें ईमानदारी से इसका पालन करना चाहिए। समिति द्वारा चौक पर तैनात पुलिस जवानों के लिए चाय, बिस्किट की भी ब्यवस्था की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो