रायपुर

सिंहदेव बोले- क्वारंटाइन सेंटर से घर तक नहीं पहुंचने देंगे कोरोना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-दूसरे प्रदेशों से आए लोग हैं ज्यादातर संक्रमित

रायपुरJun 01, 2020 / 05:40 pm

ramendra singh

सिंहदेव बोले- क्वारंटाइन सेंटर से घर तक नहीं पहुंचने देंगे कोरोना

रायपुर . प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आए लोग ही कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि इस वायरस को क्वारंटाइन सेंटरों से घर तक नहीं पहुंचने देंगे। यह बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को विभागीय बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कही। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था पर बैठक हुई। 28 जिलों में से कुछ जिलों में संख्या ज्यादा है। कवर्धा, राजनांदगांव, जांजगीर जैसे जिलों में बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से लोग आए हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक लाख लोग वापस जा चुके हैं। एक से डेढ़ लाख लोगों की आने की जानकारी मिली है। जल्द टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। क्वारंटाइन सेंटरों से आने के बाद 10 दिन होम कवारंटाइन में रहना है।

केंद्र सरकार दे रही 70 हजार पीपीई किट
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 70 हजार पीपीई किट उपलब्ध करा रही है। एम्स के लिए 50 हजार किट आ रहे हैं। राज्य के लिए 20 हजार किट मिलने जा रही है। पीपीई किट के लिए केंद्र सरकार सहयोग कर रही है। सिंहदेव ने पंचायत विभाग भी बैठक की जिक्र करते हुए बताया कि मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार मिलेगा। आज 23 लाख से अधिक लोग मनरेगा के तहत काम कर रहे है। 704 नए पंचायत भवनों को 2 अक्टूबर तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जॉब कार्ड बानने की मांग हो रही है।

Home / Raipur / सिंहदेव बोले- क्वारंटाइन सेंटर से घर तक नहीं पहुंचने देंगे कोरोना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.