script

आलेसुर क्वारंटाइन सेंटर में युवक को सर्प ने काटा

locationरायपुरPublished: May 27, 2020 05:26:34 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

ग्राम आलेसुर के क्वारंटाइन सेंटर में ठहराए गए एक युवक को सोमवार रात्रि एक सर्प ने काट लिया। इसकी जानकारी पीडि़त दिनेश सतनामी (24) के द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को दी। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन के अधिकारियों को दी और चिकित्सा विभाग को भी खबर की गई।

आलेसुर क्वारंटाइन सेंटर में युवक को सर्प ने काटा

आलेसुर क्वारंटाइन सेंटर में युवक को सर्प ने काटा

भाटापारा. ग्राम आलेसुर के क्वारंटाइन सेंटर में ठहराए गए एक युवक को सोमवार रात्रि एक सर्प ने काट लिया। इसकी जानकारी पीडि़त दिनेश सतनामी (24) के द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को दी। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन के अधिकारियों को दी और चिकित्सा विभाग को भी खबर की गई। खबर मिलते ही एंबुलेंस से पीडि़त युवकों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार भेजा गया, जहां उसका उपचार समाचार लिखते तक जारी था। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों ने बताया कि दिनेश सतनामी स्कूल परिसर में किनारे मोबाइल से बात कर रहा था, तभी एक छोटे से सर्प ने उसे काट लिया। इसकी जानकारी मिलते ही हम लोगों ने सर्प को मार दिया। और प्रशासन को इसकी खबर दी। डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि पीडि़त युवक की हालत अच्छी है और सांप काटने जैसा कोई निशान दिखाई नहीं दिया है। ग्राम सरपंच ने बताया कि सांप काटा है या नहीं इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन युवक स्कूल परिसर के कोने में जाकर मोबाइल से बात कर रहा था। उस युवक ने हाथ पैर में दर्द और चक्कर आने की बात कही और उसने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। क्वारंटाइन सेंटर में जो लोग हैं उन सभी लोगों ने मिलकर उस सांप को मार डाला।
सरपंच ने बताया कि स्कूल में सभी कमरों में पंखे लाइट आदि की पूरी व्यवस्था है।

ट्रेंडिंग वीडियो