रायपुर

3 घंटा 34 मिनट तक आज राहु-केतु से घिरे रहेंगे सूर्यदेव, जाने किस राशि पर पड़ेगा ग्रहण का क्या असर

आषाढ़ मास की अमावस्या पर रविवार को 3 घंटा 34 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा

रायपुरJun 21, 2020 / 07:52 am

Bhawna Chaudhary

Solar Eclipse 2019

रायपुर. आषाढ़ मास की अमावस्या पर रविवार को 3 घंटा 34 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। रायपुर में ग्रहण का स्पर्श कल सुबह 10:25 पर प्रारंभ होगा। सूतक काल में भगवान की पूजा, मंदिरों में प्रवेश एवं शुभ कार्य वर्जित रहते है।

यह खंडग्रास सूर्यग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा। पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र व मिथुन राशि में होगा। ग्रहण का मध्य दोपहर 12:11 बजे मोक्ष काल दोपहर 1:59 मिनट बजे होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक शनिवार की रात 10:25 से लगा है। जो ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा। ग्रहण काल में ध्यान, मंत्र, स्त्रोत, पाठ मंत्र सिद्धि, तीर्थ स्नान, कीर्तन व दान करना चाहिए। मोक्ष के बाद पुण्य स्नान करने का फल प्राप्त होता है।

सूर्य ग्रहण 2020 के दौरान जरूर बरतें यह सावधानियां
– सूर्य ग्रहण को आंखों पर बिना किसी सुरक्षा के नहीं देखना चाहिए।
– ग्रहण के दौरान आपको अपनी आंखों पर ग्रहण के दौरान प्रयोग किये जाने वाले चश्में लगाने चाहिए।
– इसके अलावा सामान्य दर्पण या तस्तरी में पानी डालकर सूर्य ग्रहण को देखा जाना चाहिए।
– इस दौरान तेज किनारों वाली वस्तु जैसे, चाकू, छुरी का प्रयोग न करें।
– ग्रहण के दौरान भोजन और पानी का सेवन न करें।
– इस समय पूजा करना और स्नान करना भी शुभ नहीं माना जाता।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.