रायपुर

मौसम अपडेट: तेजी से आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून, जानिए छत्तीसगढ़ में कब देगा दस्तक

दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest monsoon) लगातार प्रदेश की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 16 जून के बीच मानसून कभी भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

रायपुरJun 09, 2021 / 02:40 pm

Ashish Gupta

मौसम अपडेट: तेजी से आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून, जानिए छत्तीसगढ़ में कब देगा दस्तक

रायपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest monsoon) लगातार प्रदेश की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश भी हो रही है। राजधानी में मंगलवार को तेज गर्मी और उसम ने परेशान किया। शाम होते ही आसमान पर बादल छाए और थोड़ी देरी में राहत की बारिश (Rain) होने लगी। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने से उसम से राहत मिली। देर रात तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश राजधानी में होती रही।

मौसम विभाग ने कहा, प्रदेश में यह बारिश [typography_font:14pt;” >मानसून (Monsoon) की वजह से नहीं, बल्कि चक्रवात के असर से हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 16 जून के बीच मानसून कभी भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान अधिक होने से उमस ज्यादा पड़ी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने यात्रियों की कमी के कारण रद्द की 8 पैसेंजर और मेमू स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर पूर्वी उत्तर प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। दूसरी द्रोणिका उप हिमालयन पश्चिम बंगाल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है। प्रदेश में अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इन सब परिस्थितियों के कारण प्रदेश में बुधवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राजधानी में बुधवार को आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। शाम या रात में कुछ भाग में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: काउंटर से रिजर्वेशन वेटिंग टिकट कैंसिल करवाने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये जरूरी खबर

कहां कितनी बारिश
तखपुर 30 मिमी, बेरला, कुसमी, खडग़वा, पलारी, ओडग़ी में 20-20 मिमी, भैयाथान, कोटा में 10-10 मिमी तथा कुछ स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर – 39.4 – 29.5
बिलासपुर – 39.8 – 29.0
पेंड्रारोड – 37.7 – 25.8
अंबिकापुर – 35.0- 25.2
जगदलपुर – 34.7- 25.0
दुर्ग – 38.2 – 27.6
राजनांदगांव – 39.5- 27.5

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.