scriptस्पीकर, गृहमंत्री और कृषि मंत्री भी होम आइसोलेशन में | Speaker, Home Minister and Minister of Agriculture also isolate | Patrika News

स्पीकर, गृहमंत्री और कृषि मंत्री भी होम आइसोलेशन में

locationरायपुरPublished: Sep 01, 2020 12:56:12 am

Submitted by:

ramendra singh

कोरोना : लगातार 8वें दिन मिले 1000 से ज्यादा संक्रमित, 8 लोगों की मौत
बिलासपुर विधायक, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त समेत प्रदेश में मिले 1411 कोरोना पॉजिटिव
कुल संक्रमित-31503
एक्टिव-14237डिस्चार्ज-16989
मौत-277

स्पीकर, गृहमंत्री और कृषि मंत्री भी होम आइसोलेशन में

स्पीकर, गृहमंत्री और कृषि मंत्री भी होम आइसोलेशन में

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के निजी कर्मचारियों में शामिल उमेश देवांगन के कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से महंत और उनके कर्मचारियों ने होम आइसोलेशन में जाने का फैसला किया है। विधानसभा सचिवालय को 1 से 3 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। गृहमंत्री के कुछ सुरक्षाकर्मी व वाहन चालक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अगले 7 दिनों के लिए गृहमंत्री आइसोलेशन में चले गए हैं। विधानसभा मॉनसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कृषि मंत्री एहतियातन 8 दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। दोनों मंत्रियों ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि इस वैश्विक महामारी के संकट के समय में सावधानी बरतें और अपना और अपनों का ख्याल रखें। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय और जनसंपर्क आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीडीनगर थाने के 12 पुलिसकर्मियों के संक्रमित पाए जाने पर सील कर दिया गया है। रायपुर निगम मुख्यालय में भी 9 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। निगम मुख्यालय में जांच शिविर लगाया गया था, जिसमें 84 लोगों ने जांच कराया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर में 358 समेत प्रदेश में 1411 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। 686 डिस्चार्ज तथा 8 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31503 पहुंचा गया है, जिसमें से 14237 का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों व कोविड सेंटरों में इलाज चल रहा है। प्रदेश में लगातार 8वें दिन 1000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। 6 जिलों में आज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा है। रायपुर के बाद राजनांदगांव में 137, दुर्ग में 128, रायगढ़ में 120, जांजगीर-चांपा में 107 और बिलासपुर में 102 मरीज मिले हैं।

सोमवार को इनकी हुई मौत

रायपुर-संजय नगर निवासी 50 वर्षीय महिला, बीबी बिहार मोवा निवासी 43 वर्षीय पुरुष, श्रीनगर निवासी 30 वर्षीय महिला। रायगढ़- केलो बिहार निवासी 64 वर्षीय पुरुष। कवर्धा-एसबीआई बैंक के पास निवासी 60 वर्षीय पुरुष। दुर्ग- इंदिरा नगर सुपेला भिलाई निवासी 55 वर्षीय महिला। कोरिया- चरचा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय पुरुष। भाटापार निवासी 24 वर्षीय पुरुष।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो