scriptइंडियन ओपन अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने देश के लिए जीते 6 स्वर्ण समेत 21 पदक | Patrika News

इंडियन ओपन अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने देश के लिए जीते 6 स्वर्ण समेत 21 पदक

locationरायपुरPublished: Feb 15, 2020 12:18:12 am

Submitted by:

Dinesh Kumar

इंडियन ओपन अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 स्वर्ण समेत 21 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है, जिसमें 11 रजत और 4 कांस्य पदक भी शामिल हैं।

cg news

इंडियन ओपन अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने देश के लिए जीते 6 स्वर्ण समेत 21 पदक

रायपुर. इंडियन ओपन अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 स्वर्ण समेत 21 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है, जिसमें 11 रजत और 4 कांस्य पदक भी शामिल हैं। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के 19 खिलाड़ी भारत की ओर से उतरे। इस स्पर्धा भारत, कजास्तिान, जार्डन, यूके्रेन समेत कई देशों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से कोरबा के खिलाडिय़ों ने सर्वाधिक 9 पदक जीते हैं, जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। कोरबा की सृष्टि मिश्रा ने पॉइंट फाइटिंग इवेंट में हरियाणा, गुजरात व इंडियन नेशनल किकबॉक्सिंग अकादमी के खिलाडिय़ों को हराते हुए रजत पदक प्राप्त किया। चांद साहू ने किक लाइट व लाइट कांटेक्ट इवेंट में स्वर्ण और रजत पदक पदक जीते। अजित कुमार शर्मा ने स्वर्ण पदक, हिमांशु राठौर ने रजत पदक, हर्षदीप यादव ने कांस्य पदक, मेहा गोस्वामी ने रजत पदक और मयंक डड़सेना व काजल चौधरी ने कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। वहीं, रायपुर जिले के दिग्विजय सिंह ने रजत और दीपक कुमार ने रजत पदक जीते। पदक जीतने वाले राज्य के खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। रायपुर जिले से दिग्विजय सिंह ने रजत पदक ए
इन खिलाडिय़ों ने भी जीते पदक
अभिषेक पाठक -रजत पदक, आशुतोष पाठक- स्वर्ण व रजत पदक, लक्ष्मी तिवारी- रजत पदक, अलभ्य चौबे- कांस्य व रजत पदक, अनुज दहाते- रजत पदक, व्यंकटेश्वर दास मानिकपुरी- स्वर्ण पदक, ममता सिंह- स्वर्ण पदक, अमरदीप सिंह- स्वर्ण पदक, शेख वासिम- स्वर्ण पदक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो