scriptChhattisgarh: मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल: उइके | Sri Sathya Sai Sanjeevani Hospital is serving humanity in a true way | Patrika News

Chhattisgarh: मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल: उइके

locationरायपुरPublished: Mar 14, 2021 07:24:38 pm

Submitted by:

ashutosh kumar

राज्यपाल ने श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में मां एवं बाल देखभाल केन्द्र का भूमिपूजन किया

Chhattisgarh: मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल: उइके

Chhattisgarh: मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल: उइके

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नवा रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि वह मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। उनके कार्यों से कई लोग लाभान्वित हुए हैं। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने परिसर में मां एवं बाल देखभाल केन्द्र ‘ममत्व’ के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते कहा कि श्री सत्य साईं बाबा ने पूरे संसार को प्रेम दया भावना तथा मानव की सेवा का संदेश दिया है। उनकी शिक्षा पूरे संसार के लिए सार्वभौमिक और प्रासंगिक है तथा समाज को सेवा कार्य करने की प्रेरणा देती है। श्री सत्य साईं बाबा की याद में अनेक संस्थाएं पूरे देश में काम कर रही हैं और मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें श्री सत्य साईं बाबा के संदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन का कुछ समय सेवा कार्यों में लगानी चाहिए। श्री सत्य साईं बाबा के पुण्य कार्यों से प्रभावित होकर अनेक महान व्यक्तित्व उनकी संस्थान से जुड़े हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर का भी अभिनंदन किया।

Chhattisgarh: मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल: उइके
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो