scriptराज्य सरकार ने जारी की तीसरी सूची, ग्रीन जोन से सीधे रेड जोन में पहुंचा रायपुर | State Govt released 3rd list, Raipur directly is in Red Zone | Patrika News

राज्य सरकार ने जारी की तीसरी सूची, ग्रीन जोन से सीधे रेड जोन में पहुंचा रायपुर

locationरायपुरPublished: Jun 03, 2020 06:26:26 pm

Submitted by:

CG Desk

– 16 जिलों के 26 विकासखंड रेड, 38 ऑरेंज जोन में .

राज्य सरकार ने जारी की तीसरी सूची, ग्रीन जोन से सीधे रेड जोन में पहुंचा रायपुर

राज्य सरकार ने जारी की तीसरी सूची, ग्रीन जोन से सीधे रेड जोन में पहुंचा रायपुर

रायपुर . राज्य सरकार ने मंगलवार को तीसरी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी कर दी है। रायपुर ग्रीन जोन से सीधे रेड जोन में पहुंच गया है। प्रदेश के 16 जिलों के 26 विकासखंड रेड तथा 17 जिले के 38 विकासखंड ऑरेंज जोन में हैं। 20 जिलों में 126 कंटेनमेंट जोन हैं। पहली सूची 22 मई को जारी हुई थी, जिसमें सिर्फ चार विकासखंड रेड जोन में थे।
दूसरी सूची 26 मई को जारी हुई थी, जिसमें यह संख्या 13 तक पहुंची थी, जो अब बढ़कर 26 हो गई है। इसकी बड़ी वजह बीते पांच दिनों से रोजाना 40 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना है। इधर, ऑरेंज जोन की संख्या में एक कमी आई है। यह संख्या 39 थी, जो अब 38 हो गई है। पहली सूची में रायपुर ऑरेंज जोन में था। दूसरी सूची में ग्रीन हुआ, लेकिन अब यह रेड जोन में पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हफ्तेभर में नए मामले सामने आ रहे हैं। 1 लाख के जनसंख्या घनत्व में सैंपल कलेक्शन को लेकर जोन निर्धारित किए जा रहे हैं। रेड, ऑरेंज और कंटेनमेंट जाने की सूची में शामिल होने से बचे अन्य जिले ग्रीन जोन में हैं। राज्य के कुछ विकासखंड में घनात्मक प्रकरण नहीं होने के उपरांत भी ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है, क्योंकि उक्त विकासंखडों में प्रति लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की दर कम है।

रेड जोन

जिला विकासखंड

बालोद- डौंडीलोहारा

कोरबा – कोरबारायपुर- रायपुर शहरी
राजनांदगांव- छुरिया, डोंगरगढ़

अंबिकापुर- अंबिकापुर

बिलासपुर- कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहरी, मस्तुरी, बिल्हाकवर्धा- बोड़ला
बलरामपुर- वाड्रफनगर

बस्तर- जगदलपुर

बेमेतरा- नवागढज़शपुर- पत्थलगांवए, बगीचा, दुलदुला
कांकेर- दुर्गूकोंदल
कोरिया- खडगवां

महासमुंद- बागबाहरा, बसनामुंगेली- लोरमी, मुंगेली
रायगढ़- लोइंग, रायगढ़ शहरी

ऑरेंज जोन

जिला विकासखंड

बालोद- गुरुर, गुण्डरदेही

जाजंगीर- बलौदा, नवागढ़, सक्तीबलौदाबाजार- बिलाईगढ़, सिमगा, लवन
बेमेतरा- साजा

दंतेवाड़ा- गीदम

धमतरी- गुजरा, नगरी, धमतरी शहरीदुर्ग- पाटन, निकुम, भिलाई शहरी
जशपुर- कुनकुरी, कांसबेल, लोदम
राजनांदगांव- मोहला, अंबागढ़ चौकी, घुमका

सरगुजा- मैनपाटकांकेर- नरहरपुर, कांकेर, कोयलीबेड़ा
कोरिया- बैकुण्ठपुर, मनेंद्रगढ़

मुंगेली- पथरिया

महासमुंद- महासमुंद, सराईपाली, रायगढ़- बरमकेला, लैलूंगा
बलरामपुर- बलरामपुर, राजपुर, कुसमी, रामानुजगंज

बस्तर- बकावंड

(शेष सभी इलाके ग्रीन जोन में हैं )
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो