scriptप्रदेश में अधूरे निर्माण पर सरकार ने लगाई रोक, मंत्री सिंहदेव बोले- बड़ी भ्रष्टाचार की आशंका | Stop of incomplete construction works in the state | Patrika News

प्रदेश में अधूरे निर्माण पर सरकार ने लगाई रोक, मंत्री सिंहदेव बोले- बड़ी भ्रष्टाचार की आशंका

locationरायपुरPublished: Dec 24, 2018 04:39:42 pm

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कई विभागों में इसके आदेश जारी किए गए हैं।

CG News

प्रदेश में अधूरे निर्माण पर सरकार ने लगाई रोक, मंत्री सिंहदेव बोले- बड़ी भ्रष्टाचार की आशंका

रायपुर. राज्य सरकार ने प्रदेश भर में अधूरे निर्माण कार्यों को कुछ समय के लिए रोक दिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को इन निर्माणों में भ्रष्टाचार होने का अंदेशा है। कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, सरकार ने फिलहाल के लिए खनिज विकास निधि और राज्य सरकार के मद से शुरू हुई परियोजनाओं का काम रोका है। उनकी विधिवत समीक्षा के बाद ही काम को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कई विभागों में इसके आदेश जारी किए गए हैं।
जल्दी ही उनकी समीक्षा की जाएगी। उसके लिए भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक के लिए मंत्रिमंडल के विस्तार और सभी मंत्रियों को विभाग आवंटित होने का इंतजार किया जा रहा है। विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद संबंधित मंत्री निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद ही उनपर काम शुरू होगा। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने जिला खनिज निधि से बहुत से कामों को मंजूरी दी थी। कांग्रेस उन निर्माणों की गुणवत्ता और औचित्य पर सवाल उठाती रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो