script

अमित शाह की रैली से पहले उड़ी PM मोदी की स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां

locationरायपुरPublished: Oct 13, 2018 06:57:52 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ गईं।

Amit Shah

अमित शाह

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शुरू होने वाली रैली से पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ गईं। रैली शुरू होने से पहले ही कार्यकर्ताओं को खाने के डिब्बे बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने खाना खाने के बाद जगह-जगह डिब्बों और पानी के बोतलों को मैदान में ही फेंक दिया। जिससे जगह-जगह पानी की खाली बोतलें और खाने की चीजों के रैपर खुले में पड़े हुए थे।
दरअसल, अमित शाह शनिवार को रायपुर में चुनाव से पहले जमीनी कार्यकर्ताओं की आखिरी क्लास लेने और उन्हें चुनाव जीतने का मंत्र देने आएंगे। शाह के कार्यक्रम के लिए राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में तीन बड़े डोम तैयार किए गए हैं। इसमें रायपुर और दुर्ग संभाग के करीब 60 हजार कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पंडाल में 15 से अधिक एलइडी स्क्रीन लगाई गई है।
(वीडियो त्रिलोचन मानिकपुरी द्वारा)

ट्रेंडिंग वीडियो