script100 रुपए में लो रावण | Take Ravanavanaspati colors for 100 rupees | Patrika News

100 रुपए में लो रावण

locationरायपुरPublished: Oct 06, 2019 09:55:53 pm

Submitted by:

lalit sahu

बाजार में मिलने लगे रावण के पुतले, कारीगर बना रहे छोटे-बड़े कई आकार में रावण के पुतले, विजयादशमी के दिन दहन होगा बुराई रूपी रावण के पुतले का।

100 रुपए में लो रावण

प्रतिकात्मक फोटो

बिलासपुर। विजयादशमी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। बाजार में बुराई रुपी रावण के पुतले बिक्री के लिए उपलब्ध है। रावण के पुतले बनाने वाले कारीगर छोटे-बड़े कई आकार में रावण के पुतले बनाकर बेच रहे हैं। रावण के पुतले को विजयादशमी के दिन दहन करते हुए असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाएंगे। बच्चे इन रावण के पुतले की खरीदारी बड़े उत्साह से कर रहे हैं। 100 रुपए से 5 हजार रुपए तक के दाम के रावण के पुतले साइज के अनुसार उपलब्ध हैं।
भव्य रावण के पुतले शहरभर में जलाए जाते हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के गली-मोहल्ले व कॉलोनियों में रावण के पुतले का दहन कर बुराई को खत्म करने का संकल्प लिया जाता है। सीएमडी कॉलेज चौक, पुराना हाईकोर्ट रोड, नूतन चौक जैसे क्षेत्रों में रावण के पुतले बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुतले बनाने वाले कारीगर ने बताया कि रावण के पुतले अलग-अलग आकार में बना रहे हैं। इसके दाम भी साइज के आधार पर ही हैं।

छोटे साइज के पुतले हैं खूब पसंद
रावण के छोटे साइज के पुतले की डिमांड अधिक है। ब‘चों में रावण दहन के लिए उत्साह है। इस वजह से बच्चे छोटे साइज के पुतले ही खरीद रहे हैं। रंग-बिरंगे कागज से सजे होने के कारण पुतले ब‘चों को पसंद भी आ रहे हैं।

8 को मनाया जाएगा दशहरा
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। ’योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. उद्धव श्याम केसरी ने बताया कि इस दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। असत्य पर सत्य की जीत के पर्व के रूप में इसे मनाया जाता है। इस दिन हर घर में विजय पर्व के तौर पर बुराई रुपी रावण के दहन के बाद घर आने पर उत्सव मनाया जाता है। सोन पत्ती बाटकर बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो