scriptपति को वश में करने झाड़ फूंक कराने गई महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म | Tantric molested woman in Raipur | Patrika News

पति को वश में करने झाड़ फूंक कराने गई महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

locationरायपुरPublished: Feb 15, 2021 06:37:41 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– सहेली के पति ने ही किया अनाचार- तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म

tantrik.jpg
रायपुर. पति से रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी उसे अपने वश में करने झाड़ फूंक कराने गई, तो वहां तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी फरार है।
चलती ट्रेन में फिसला महिला का पैर, सब इंस्पेक्टर ने जान पर खेलकर ऐसे बचाई जान

तेलीबांधा इलाके में रहने वाली करीब 35 वर्षीया महिला का अपने पति बार-बार झगड़ा होता था। पति उसका कहना नहीं मानता था। इस परेशानी को उसने अपनी सहेली को बताया। उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड झाडफ़ूंक का काम करता था। वह महिला को उसके पास ले गई। महिला ने तांत्रिक के पास अपनी समस्या रखी और जल्द ठीक करने के लिए कहा।
वेलेंटाइन डे पर 15 आत्मसमर्पित नक्सली जोड़ों की हुई शादी, SP समेत कई पुलिस अफसर बने बाराती

तांत्रिक ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और उससे दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी महिला ने अपनी सहेली को दी। उसकी सहेली ने महिला को उल्टा सहयोग करने कहा। बाद में पीडि़ता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तेलीबांधा थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। इसके बाद से आरोपी फरार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो