scriptTatibandh bridge : raipur flyover for public from 26 January 2023 | Tatibandh bridge: टाटीबंध फ्लाईओवर 26 जनवरी से जनता के लिए.. अब नहीं लगेगा जाम, 80 हजार वाहनों को मिलेगी राहत | Patrika News

Tatibandh bridge: टाटीबंध फ्लाईओवर 26 जनवरी से जनता के लिए.. अब नहीं लगेगा जाम, 80 हजार वाहनों को मिलेगी राहत

locationरायपुरPublished: Nov 12, 2022 10:22:13 am

Submitted by:

Karunakant Chaubey

Tatibandh flyover Bridge : इस फ्लाईओवर के शुरू होने से करीब 80 हजार वाहनों को फायदा होगा। जाम से मुक्ति मिलेगी और हादसों पर भी लगाम लगेगी। (Raipur Durg road ) कलेक्टर ने शुक्रवार को टाटीबंध चौक का निरीक्षण किया।

raipur_tatiband_.jpg
रायपुर। राजधानी रायपुर-भिलाई रोड (Raipur Durg road ) पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। लगातार जाम और धूल से जूझ लोग 26 जनवरी 2023 से टाटीबंध फ्लाईओवर (Tatibandh flyover Bridge ) का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से करीब 80 हजार वाहनों को फायदा होगा। जाम से मुक्ति मिलेगी और हादसों पर भी लगाम लगेगी। कलेक्टर ने शुक्रवार को टाटीबंध चौक का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने निर्माण एजेंसी 26 जनवरी 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिस पर एजेंसी ने भी भरोसा दिलाया है कि 26 जनवरी तक फ्लाईओवर शुरू कर दिया जाएगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.