scriptनक्सली हिंसा में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के मददगार बने सिख सेवादार | Tatibandh Seva samiti: Sikh socicty became helpers for children | Patrika News

नक्सली हिंसा में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के मददगार बने सिख सेवादार

locationरायपुरPublished: Sep 19, 2019 07:11:04 pm

Tatibandh seva samiti: नक्सली हिंसा (Naxal attack) में अपने माता-पिता को खोने वाले मासूम बच्चों के मददगार बन रहे हैं राजधानी के सिख सेवादार

नक्सली हिंसा में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के मददगार बने सिख सेवादार

नक्सली हिंसा में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के मददगार बने सिख सेवादार

रायपुर. नक्सली हिंसा (Naxal attack) में अपने माता-पिता को खोने वाले मासूम बच्चों के मददगार बन रहे हैं राजधानी के सिख सेवादार। बचपन में ही सिर से मां-बाप का साया उठने के बाद आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे मासूम बच्चों को उनके जरूरत का सामान देकर टाटीबंध सेवा समिति (Tatibandh seva samiti) ने मानवता की मिसाल पेश की है।

गुरजंट सिंह भामरा ने बताया कि टाटीबंध सेवा समिति के सेवादारों ने हीरापुर के हथबन्द स्थित गुरुकुल आश्रम में उन बच्चों से मिलकर उनके दर्द को जाना जो नक्सलियों के हाथों अपने माता पिता को खो दिए है। बच्चे अब आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चे पढऩे के लिए हीरापुर स्कूल पैदल आते थे। स्कूल दूर होने की वजह से उन्हें आने जाने के लिए परेशानी होती थी।

सिख सेवादारों को जब ये बात पता चली तो संगीता साहू जो कि 11वीं क्लास में छात्रा है और राम ध्रुव जो कि दसवीं कक्षा का छात्र हैं इन दोनों को आने जाने के लिए दो साइकल दी गई। इसके अलावा अच्छी पढ़ाई के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हीरापुर के पार्षद संदीप साहू ओर जोन नम्बर 8 के जोन कमिशनर परवीन सिंह गहलोत मौजूद थे।

ये है समिति के सेवादार
गुरजंट सिंह भामरा ,चरणजीत सिंह पनेसर बूटा सिंह गिल भूपिंदर सिंह फौजी, रणजीत सिंह पनेसर सतनाम सिंह गिल्ल ,यु श्रीनिवास राओ ,विक्की वालिया , बलदेव सिंह भुलर गुरदीप सिंह भामरा , सतबीर सिंह सेंबी राजिन्दर सिंह धामी ,हरजिंदर सिंह , राजीव चौधरी ,रसमीत सिंह टूटेजा , राधेश्याम जी गुरनाम सिंह भामरा ,गुरजंट सिंह सगु अशोक खूब वानी जी ,लखविंदर सिंह वालिया ,सामर मल शर्मा जी नितिन नागदेव ,बेअंत सिंह कल्सी , रणवीर सिंह ,सुरिंदर सिंह जसपाल सिंह होरा लश्कर सिंह ,औजला पुष्पिंदर सिंग पिंधा संजय सिंह ठाकुर ,नसीब गिल, राजू सिंह ठाकुर राजिन्दर सिंह धामी , जसपाल सिंह गुरमीत सिंह खालसा, इंदरजीत सिंह मान , सुखदेव सिंह नोटा जुगनू सिंग भुलर अजय शर्मा कमलजीत सिंग लाडी आदी लोग शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो