scriptतकनीकी खामी की वजह से 1 घंटा पहले जेट ने रद्द की रायपुर-दिल्ली उड़ान, एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा | Technical shortcoming Jet canceled the Raipur-Delhi flight 1 hour ago | Patrika News

तकनीकी खामी की वजह से 1 घंटा पहले जेट ने रद्द की रायपुर-दिल्ली उड़ान, एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

locationरायपुरPublished: Jan 20, 2019 09:26:47 am

Submitted by:

Deepak Sahu

जेट एयरवेज ने शनिवार को रायपुर से दिल्ली जाने वाली शाम 7.55 की फ्लाइट (9डबल्यू677) को 1 घंटे पहले ही रद्द कर दिया।

Jet Airways

विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने अपने गैर-प्रबंधन कर्मियों के वेतन में 25 फीसदी कटौती करने का फैसला वापस ले लिया है। यह जानकारी जेट संस्थापक नरेश गोयल ने कर्मियों को दी। इसके अलावा वेतन में कटौती की खबरों से कंपनी की छवि को हुए नुकसान की भरपाई के लिए गोयल ने कर्मियों से मदद भी मांगा है।

रायपुर. जेट एयरवेज ने शनिवार को रायपुर से दिल्ली जाने वाली शाम 7.55 की फ्लाइट (9डबल्यू677) को 1 घंटे पहले ही रद्द कर दिया। इसकी जानकारी यात्रियों को पूर्व में नहीं दी गई। यात्री उड़ान की पूरी तैयारी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही यात्रियों में खलबली मच गई, वहीं कंपनी के इस बर्ताव पर काफी हंगामा भी मचा।

कई ऐसे यात्री रहे, जिन्हें दिल्ली से विदेश जाना था, उनकी भी फ्लाइट छूट गई। बाकी अन्य यात्रियों को नागपुर और मुंबई के रास्ते दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई। जेट एयरवेज ने फ्लाइट रद्द करने को लेकर कोई ठोस वजह नहीं बताई है।
माना एयरपोर्ट प्रबंधन से जब इसकी जानकारी मांगी गई तो प्रबंधन ने बताया कि विमानन कंपनी ने इसकी वजह ऑपरेशनल बताया है। नागपुर, मुंबई के रास्ते यात्रियों को दिल्ली भेजे जाने को लेकर कंपनी ने यात्रियों को भरोसा तो दिलाया, लेकिन रात तक एयरपोर्ट में सभी यात्रियों के लिए व्यवस्था नहीं की जा सकी थी।

10 फरवरी से जेट की उड़ान होगी बंद
जेट एयरवेज ने माना एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई की उड़ान 10 फरवरी से बंद करने का एलान किया है। ९ फरवरी को जेट की आखिरी उड़ान संचालित होगी। वर्तमान में दिल्ली और मुंबई के लिए जेट की कुल 4 फ्लाइट संचालित हो रही है। रायपुर से सभी उड़ानों को बंद करने के पीछे भी जेट ने वजह ऑपरेशनल को बताया है।

काउंटर से ही पूछते रहे यात्री
फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर भी जाने नहीं दिया गया। बाहर काउंटर पर ही रोके रखा, वहीं यात्रियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उन्हें अधिकारियों से बात करने नहीं दी जा रही है। सबसे ज्यादा नुकसान विदेश जाने वाले यात्रियों को हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो