उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2013 में खमतराई इलाके से पुलिस ने ठेला चलाने वाले धीरज साव को पकड़ा था। दरअसल धीरज आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल से जुड़ा था। धीरज के पास टेरर फडिंग के जरिए पाकिस्तान से पैसा आता था। उन पैसों को वह दुर्गापुर निवासी राजू खान के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता था। इसके अलावा कर्नाटक के जुबैर हुसैन, उनकी पत्नी आयशा, बिहार के पप्पू मंडल को भी पैसा ट्रांसफर करता था। धीरज के अलावा राजू के पास अन्य स्त्रोतों से भी पैसा आता था।
यह भी पढ़ें: 200 करोड़ का गबन करने वाला मोस्ट वांटेड अरेस्ट, पुलिस ने रेत कारोबारी बनकर शहडोल से पकड़ा डेढ़ सौ से अधिक बैंक खाते
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजू के बैंक खातों में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा बैंक खातों से अलग-अलग दिन में राशि जमा हुए हैं। इनमें पाकिस्तान का मोहम्मद खालिद भी जुड़ा था। वह अक्सर सीधे राजू से से बात करता था। और अलग-अलग बैंक खातों से राजू के खातों में रकम डालता था। पुलिस की खुफिया टीम उन खातों की जांच कर रही है। इनमें से अधिकांश बैंक खाते अब बंद हो चुके हैं।
दुकान चला रहा था आरोपी
धीरज साव के पकड़े जाने के बाद राजू की रिगफ्तारी की आशंका थी। इससे बचने वह नौकरी छोड़कर भाग निकला था। कुछ साल बाद वापस दुर्गापुर में आकर उसने किराने की दुकान खोल ली थी। हाल में मामले से जुड़े आंतकियों को सजा हुई है। इसकी जानकारी के बाद से राजू पिछले कुछ माह से रायपुर में आना-जाना कर रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: वरमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा, दूल्हे के घर वाले ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौट गई बारात उरला सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी ने कहा, आरोपी राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आए बिंदुओं पर जांच की जा रही है।