scriptमार्निंग वॉक पर निकले पार्षद के भाई का शव संदिग्ध हालत में मरीन ड्राइव के तालाब में मिला | The body of the councilor's brother was found in a pond in Marine Driv | Patrika News

मार्निंग वॉक पर निकले पार्षद के भाई का शव संदिग्ध हालत में मरीन ड्राइव के तालाब में मिला

locationरायपुरPublished: Nov 11, 2019 11:34:13 pm

Submitted by:

narad yogi

शंकरनगर से भाजपा पार्षद के भाई का शव संदिग्ध रूप से मरीन ड्राइव के तेलीबांधा तालाब में मिला। उनके शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। मृतक रोज की तरह अपने घर से सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसके डेढ़ घंटे बाद उनका शव तालाब में पानी के ऊपर मिला। मामला खुदकुशी का है या कोई घटना? पुलिस यह तय नहीं कर पाई है।

Dead body found in Merin drive

तेलीबांधा तालाब में मिली लाश

रायपुर

शंकरनगर से भाजपा पार्षद के भाई का शव संदिग्ध रूप से मरीन ड्राइव के तेलीबांधा तालाब में मिला। उनके शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। मृतक रोज की तरह अपने घर से सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसके डेढ़ घंटे बाद उनका शव तालाब में पानी के ऊपर मिला। मामला खुदकुशी का है या कोई घटना? पुलिस यह तय नहीं कर पाई है। चर्चा है कि कुछ लोगों ने मृतक को तालाब में छलांग लगाते हुए देखा है। इसके चलते पुलिस ने आसपास के कुछ सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक न्यू शांति नगर निवासी राजेश प्रजापति (35) सोमवार सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद सुबह करीब 6.30 बजे तेलीबांधा तालाब से लगे गार्डन और सुलभ शौचालय के सामने तालाब में उनका शव दिखा। तालाब किनारे टहलने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने पानी में डूबने से मौत होने की जानकारी पुलिस को दी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके बाद मौत के असली कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। राजेश शंकर नगर के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति के छोटे भाई थे। बताया जाता है कि वे कुछ दिनों से तनाव में चल रहे थे।
इसलिए मामला संदिग्ध

राजेश की मौत काफी संदिग्ध है। आमतौर पर पानी में कूदने, गिरने या गिराने जैसी स्थिति में व्यक्ति का शव पानी के भीतर चला जाता है। पानी के ऊपर आने में करीब 24 घंटे का समय लगता है। इसके बाद हीशव पानी के ऊपर नजर आता है, लेकिन राजेश के शव के साथ ऐसा नहीं हुआ है। उनका शव सुबह 6.30 बजे तालाब में पानी की सतह पर कैसे आ गया? जबकि वे सुबह 5 बजे घर से निकले थे।
बचाने क्यों नहीं गया?
चर्चा है कि कुछ लोगों ने उन्हें तालाब में छलांग लगाते हुए देखा था, लेकिन उन्होंने राजेश को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। और न ही आसपास के लोगों को बुलाया, ताकि उनकी जान बचाई जा सके।
संजय नगर में गाय की मौत पर दिया था धरना
राजेश मुख्य रूप से आरएसएस की अनुषांगिक संगठन से जुड़े थे। करीब साल भर पहले संजय नगर में एक मवेशी की मौत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया था। उसका नेतृत्व राजेश ने ही किया था। राजेश टाइल्स कारोबारी हैं। चर्चा यह भी है कि पिछले कुछ दिनों से वे
डिप्रेशन पर चल रहे थे।
वर्सन
डॉक्टरों ने पानी में डूबने से मौत की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।

-मोहसिन खान, टीआई, तेलीबांधा, रायपुर

ट्रेंडिंग वीडियो