scriptमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की पांचवीं कड़ी का प्रसारण 8 दिसम्बर को | The fifth episode of 'Lokvani' airs on 8 December | Patrika News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की पांचवीं कड़ी का प्रसारण 8 दिसम्बर को

locationरायपुरPublished: Dec 05, 2019 06:30:19 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

‘आदिवासी विकास, हमारी आस’ विषय पर आधारित होगी यह कड़ी

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की पांचवी कड़ी का प्रसारण 8 दिसम्बर रविवार को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम.चैनलों और राज्य के क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता शुरू की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ‘आदिवासी विकास हमारी आस’ रखा गया है।
पिछली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का चौथा प्रसारण 10 नवंबर को प्रसारण किया गया था। जिसमें सीएम ने नगरीय विकास का नया दौर विषय पर प्रदेश की जनता के सवालों के जवाब दिए थे। साथ ही गिरते भू-जल स्तर पर चिंता जताई थी। सीएम ने शहरों में भी नरवा, गरवा, घुरवा और बारी पर अपने विचार रखे थे। लोगों से नालियों में कचरा नहीं डालने की अपील भी किए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो