scriptगिरोह ने नहीं बताया कितने जानवरों का किया शिकार | The gang did not tell how many animals were hunted | Patrika News

गिरोह ने नहीं बताया कितने जानवरों का किया शिकार

locationरायपुरPublished: May 04, 2020 02:06:48 am

Submitted by:

ramdayal sao

– 7 लोगों को रिमांड में लेकर करेंगे पूछताछ – शिकार के बाद अंगों की तस्करी की संभावना पर विभाग ने शुरु की जांच
 

गिरोह ने नहीं बताया कितने जानवरों का किया शिकार

गिरोह ने नहीं बताया कितने जानवरों का किया शिकार

raipur/ कोरबा. पाली में वन्य प्राणियों का शिकार करने वाले शातिर गिरोह के किसी भी सदस्य ने जेल जाने से पहले नहीं बताया कि अब तक कितने जानवरों का उन्होंने शिकार किया है। वन विभाग अब गिरोह के सात लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगा। इसकी वैद्यानिक प्रक्रिया अधिकारियों ने शुरु कर दी है।
पहली बार वन्य प्राणियों का शिकार करने वाला इतना बड़ा गिरोह विभाग के पकड़ में आया है। विभाग अब तक ये जानकारी एकत्र करने में जुटा है कि गिरोह ने अब तक कितने जानवरों का शिकार किया है। गौरतलब है कि पाली के दमिया जंगल में
चीतल सबसे अधिक संख्या में है। जो हथियार बरामद हुए हैं उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये गिरोह चीतल का शिकार करता था। विभाग इस संभावना पर भी काम कर रहा है कि शिकार करने के बाद जानवरों के अंग की भी तस्करी की जा रही होगी।

हथियार कहां और किसने बनाया यह जांच का विषय
पहली बार वन अमले ने स्टील के तीर देख आश्चर्य में पड़ गए। यह क्षेत्र पूरी तरह से ग्रामीण बाहुल्य इलाके हैं। यहां कहीं भी स्टील को गलाकर नुकीले तीर बनाना मुश्किल है। इसलिए यह भी संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह किसी बाहर गिरोह के संपर्क में था जिसके द्वारा स्टील के तीर बनाकर उनको दी जाती थी।

– गिरोह ने प्रांरभिक तौर पर पूछताछ पर कुछ नहीं बताया है। रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।
– प्रहलाद यादव, रेंजर, पाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो