scriptसीए का 5 लाख हड़पने नौकर ने रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा | The servant hatched a conspiracy to grab 5 lakhs of CA in raipur | Patrika News

सीए का 5 लाख हड़पने नौकर ने रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

locationरायपुरPublished: Nov 25, 2021 12:27:35 pm

Submitted by:

CG Desk

– मौदहापारा पुलिस की कार्रवाई: बाइक से गिरने के दौरान बैग चोरी होने का बनाया बहाना.

Ahmadabad News : बीमा की रकम प्राप्त करने को रची थी साजिश, पति गिरफ्तार

Ahmadabad News : बीमा की रकम प्राप्त करने को रची थी साजिश, पति गिरफ्तार

रायपुर। एक सीए के नौकर ने उनका 5 लाख हड़पने की साजिश रची। और अपने दोस्त को इसमें शामिल किया। इसके बाद आंबेडकर अस्पताल के बाइक से फिसल कर गिर जाने और इस बीच नोटों से बैग अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाने की कहानी गढ़ी। लेकिन पुलिस के सामने ज्यादा देर तक टिक न सका। पुलिस ने नौकर और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक दुर्ग निवासी सीए गगन जैन के यहां योगेंद्र वैष्णव काम करता था। सीए जैन ने उसे मंगलवार को 5 लाख रुपए रायपुर में एक व्यक्ति को देने के लिए कहा था। योगेंद्र 5 लाख रुपए लेकर रायपुर पहुंचा। इसके बाद शाम करीब 7 बजे उसने अपने मालिक गगन को फोन किया और बताया कि देवेंद्र नगर मोड़ के पास बाइक फिसलने से वह गिर गया और इस बीच किसी ने उसका नोटों से भरा बैग पार कर दिया। हाथ में चोट आने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद सीए जैन अस्पताल पहुंचा। उससे मिलने के बाद पूरे मामले की शिकायत मौदहापारा थाने में की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में घटना स्थल पर युवक के फिसलकर बाइक सहित गिरने का कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को उसकी कहानी पर शक होने लगा।

आरोपियों से पूरी रकम बरामद
पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की और मामले की तकनीकी जांच भी की। इससे वह टूट गया और योगेंद्र ने पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। उसने बताया कि पिछले कई दिनों से अपने दोस्त रूपराम निर्मलकर के साथ मिलकर पैसा हड़पने की तैयारी कर रहे थे। दोनों ने इसके लिए साजिश की। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने योगेंद्र को हिरासत में ले लिया। फिर उसकी निशानदेही पर अहिवारा से रूपराम को पकड़ा। उसके पास से 5 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दोनों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो