scriptछत्तीसगढ़ पुलिस में महिला आरक्षित सीटों पर होगी किन्नरों की भर्ती, ये है नए नियम | Third gender recruitment for women seats in Chhattisgarh police | Patrika News

छत्तीसगढ़ पुलिस में महिला आरक्षित सीटों पर होगी किन्नरों की भर्ती, ये है नए नियम

locationरायपुरPublished: Jan 07, 2018 01:00:45 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

राज्य पुलिस में किन्नरों की भर्ती महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर होगी। भर्ती नियमों मेंं बदलाव कर उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है।

CG Police Recruitment

छत्तीसगढ़ पुलिस में महिला आरक्षित सीटों पर होगी किन्नरों की भर्ती, ये है नए नियम

रायपुर . राज्य पुलिस में किन्नरों (थर्ड जेंडर समुदाय) की भर्ती महिलाओं के लिए आरक्षित पदों पर होगी। राज्य पुलिस ने भर्ती नियमों मेंं बदलाव कर उन्हें पहली बार परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया है।

राज्य पुलिस की ओर से विभिन्न जिलों के लिए हो रही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जारी हो गई है। नए नियमों के मुताबिक अगर थर्ड जेंडर समुदाय का कोई दावेदार अपना जेंडर पुरुष बताता है तभी उसे पुरुष के रूप में भर्ती किया जाएगा। आवेदक के पास खुद को महिला अथवा थर्ड जेंडर बताने का विकल्प है। दोनों ही स्थितियों में उसे महिला मानकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एेसा सर्वोच्च न्यायालय के हाल में आए आदेशों के बाद किया गया है।
यह होगा
निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद चयनित होने के बाद किन्नरों को भी महिला अथवा पुरूषों वर्ग में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसकी अवधि पूरी होने के बाद विभाग उनकी पदस्थापना तय करेगी। बताया जाता है कि आदेश जारी होने के बाद से किन्नरों ने रायपुर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस लाइंस स्थित दफ्तर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भर्ती नियमों की जानकारी भी मांगी। ज्ञात हो कि देश में पहली बार आंध्रप्रदेश में किन्नर पुलिस अधिकारी की फिल्ड में तैनाती की गई है।

दो हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
राज्य में आरक्षक के 2 हजार 259 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें महिलाओं को नियमानुसार 30 फीसदी सीट आरक्षित रहेगी। इसके लिए 3 जनवरी 2018 को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2018 होगी। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने नई भर्ती के लिए रोक लगा दी थी। इसके तीन साल पहली बार थोक के हिसाब से आरक्षकों की नई भर्ती का आदेश जारी किया गया है।

एडीजी भर्ती एवं प्रशिक्षण पवन देव ने कहा कि आरक्षकों की भर्ती में किन्नरों को भी मौका दिया जा रहा है। नियमानुसार उन्हें महिला और पुरूष वर्ग का चयन करने का अवसर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो