लालपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार नवंबर माह में न्यूनतम तामपान औसतन 15 से 17 डिग्री के बीच रहता है। जबकि अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहता है। नवंबर में 1883 में 8.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जो रिकार्ड है। पिछले दस साल में नवंबर में सबसे कम तामपान 2012 में 18 नवंबर को 13.3 डिग्री दर्ज किया गया है।