रायपुर

पिछले साल की तुलना में इस बार नवंबर में ज्यादा पड़ रही ठंड

राजधानी में इस बार ठंड ज्यादा (Cold weather) पड़ रही है। पिछले साल की तुलना में नवंबर माह में ठंड अभी से जोर पकड़ने लगी है।

रायपुरNov 12, 2020 / 01:09 pm

Bhawna Chaudhary

,,

रायपुर. राजधानी में इस बार ठंड ज्यादा (Cold weather) दा पड़ रही है। पिछले साल की तुलना में नवंबर माह में ठंड अभी से जोर पकड़ने लगी है। इस अब तब रात का तापमान 15.2 डिग्री तक आ चुका है। नौ नवंबर को 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल नवंबर माह में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री 14 और 22 नवंबर को दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार पूरे सीजन में ठंड ठीक-ठाक पड़ेगी।

लालपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार नवंबर माह में न्यूनतम तामपान औसतन 15 से 17 डिग्री के बीच रहता है। जबकि अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहता है। नवंबर में 1883 में 8.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जो रिकार्ड है। पिछले दस साल में नवंबर में सबसे कम तामपान 2012 में 18 नवंबर को 13.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.