script

इस बार नौतपा में कम तपेगी धरती

locationरायपुरPublished: May 22, 2022 12:45:13 am

Submitted by:

ramendra singh

मौसम विभाग का अनुमान : प्री मानसून का रहेगा प्रभाव
 
 

इस बार नौतपा में कम तपेगी धरती

इस बार नौतपा में कम तपेगी धरती

रायपुर . प्री मानसून बारिश के प्रभाव से इस बार नौतपा भी कम सताएगा। शनिवार को दिन भर की कड़ी धूप के बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे शाम होते ही मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग का मानना है कि अब धीरे- धीरे हवा की गति बढ़ रही है। लगातार बन रहे सिस्टम से प्री मानसून से बीच- बीच में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। बतादें कि 25 मई से नौतपा लगने जा रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि नौतपा में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि उमस लोगों को बेचैनी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक मई माह लनते ही द्रोणिका और चक्रवात का असर बरकरार है। लगातार हो रही बारिश के कारण हवा में नमी 60 से 70 फीसदी तक बढ़ गई है। जिससे उमस भरा मौसम लोग झेल रहे हैं।

इसलिए बदल रहा है मौसम

एक उत्तर-दक्षिण द्रोणीका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। रविवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चल सकता है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राजधानी के में जशपुर में शाम अंधड़ के बाद तेज बारिश हुई।
तापमान कम नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में बिलासपुर का सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 41डिग्री रहने की संभावना बताई जा रही है।

यहां इतना रहा तापमान
बिलासपुर 44.8 डिग्री
रायपुर 43.3 डिग्री
दुर्ग 42.2 डिग्री
अंबिकापुर 41.9 डिग्री
पेंड्रा रोड 41.3 डिग्री
राजनांदगांव 42.1 डिग्री
जगदलपुर 37.1 डिग्री

ट्रेंडिंग वीडियो