script

इस वर्ष अब तक 20 प्रतिशत से अधिक धान का उपार्जन, 94 प्रतिशत पंजीकृत किसानों ने बेचा धान

locationरायपुरPublished: Jan 24, 2021 11:38:19 am

Submitted by:

Ashish Gupta

– 94 प्रतिशत पंजीकृत किसानों ने अब तक बेचा धान- किसानों को 8 हजार 916 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान

Paddy Procurement

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, धान खरीदी के लिए तैयार होगा खाका

रायपुर. जिले में इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए कुल 1,21,671 किसानों का पंजीयन हुआ, जो पिछले वर्ष के किसानों की पंजीकृत संख्या 1,16,675 की तुलना में 4,996 अधिक है। जिले में पंजीकृत किसानों में से 1,15,605 कृषकों से अब तक लगभग 4 लाख 77 हजार में. टन अधिक धान का उपार्जन किया जा चुका है। गतवर्ष इसी अवधि में 1,16,665 किसानों से 3,81,375 मे.टन धान का उपार्जन किया गया था।
CG Board Exam 2021: इस तारीख से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

इस तरह रायपुर जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों से अब तक लगभग 20 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में कुल पंजीकृत किसानों में से लगभग 94 प्रतिशत किसानों ने इस वर्ष अब तक धान का विक्रय कर लिया है। इन किसानों को 8 हजार 916 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
CGBSE Board Exam 2021: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए सेल्फ सेंटर रखेगा CGBSE

जिला विपणन अधिकारी, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष गिरदावरी के माध्यम से जिले में लगभग 9,096 नवीन किसानों के 7,441 हेक्टेयर नवीन रकबे का भी पंजीयन किया गया था। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक जिले के शेष किसानों से धान उपार्जन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस वर्ष जिले में 5 लाख 12 हजार मे.टन धान का उपार्जन अनुमानित है। उन्होने बताया कि शेष धान उपार्जन के लिए लगभग 1,756 गठान बारदानों की आवश्यकता होगी, जिसके विरूद्ध पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो