scriptगांजे की सौ-सौ रुपए की पुड़िया बनाकर लाखों का कारोबार करने वाले तीन पकड़े गए | Three Ganja smuggler arrested in Raipur | Patrika News

गांजे की सौ-सौ रुपए की पुड़िया बनाकर लाखों का कारोबार करने वाले तीन पकड़े गए

locationरायपुरPublished: Dec 10, 2020 11:23:52 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– 20 किलो गांजा जब्त, खमतराई इलाके का मामला- लंबे समय से कर रहे थे गांजे का धंधा- तौल कांटा लेकर लगाते थे दुकान

ganja_smuggler.jpg
रायपुर. गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रोज लाखों रुपए का कारोबार करने वाली तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बकायदा तौलकांटा लेकर गांजे की दुकान लगाते थे। इसकी सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस ने मौके पर छापा मारा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 20 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा तौल कांटा भी जब्त किया गया है।

शादी से पहले दूल्हे की पता चली सच्चाई तो चौंक गए दुल्हन के घर वाले, मंडप से हुआ गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक बंजारी नगर रावाभाठा में बांदा के पास अमन गांजे का धंधा करता था। इसकी सूचना पर गुरुवार को पुलिस की टीम ने छापा मारा। अमन के अलावा पुलिस ने गांजा बेचने वाले शैलू तिवारी उर्फ लाला और प्रहलाद साहू उर्फ भगत को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया, थैले में रखा गांजा सहित कुल 20 किलो 240 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। मौके से इलेक्ट्रानिक तौलकांटा भी मिला है। इसमें तौलकर आरोपी गांजे की पुड़िया बनाते थे। और एक पुड़िया गांजा को 100 से लेकर 200 रुपए में बेचा करते थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष से 5 लाख की फिरौती की मांग, नहीं तो गोली से उड़ाने की धमकी

ओडिशा-बस्तर का गांजा खप रहा
पकड़े गए आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी का धंधा कर रहे हैं। अमन और शैलू के दूसरे साथी ओडिशा और बस्तर से बड़ी मात्रा में गांजा लाते हैं। इसके बाद उसे खमतराई, उरला, सिलतरा, धरसींवा, गुढिय़ारी जैसे घनी बस्तियों व इंडस्ट्रियल इलाके में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो