scriptसावधान : बालोद के डौंडी वन परिक्षेत्र के दिघवाड़ी जंगल में आया बाघ, गाय का किया शिकार, लोगों में दहशत | Tiger in Dighwadi forest of Daundi forest area of Balod | Patrika News

सावधान : बालोद के डौंडी वन परिक्षेत्र के दिघवाड़ी जंगल में आया बाघ, गाय का किया शिकार, लोगों में दहशत

locationरायपुरPublished: Jan 19, 2020 07:44:03 pm

Submitted by:

ramdayal sao

ग्राम दिघवाड़ी के कक्ष क्रमांक 104 आर एफ के जंगल में बाघ के पैर के निशान
ग्राम चिहरो निवासी अशोक कुमार के गाय का बाघ ने किया शिकार
वन अमला ने आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सचेत किया और अकेले जंगल में नहीं जाने कहा है

सावधान : बालोद के डौंडी वन परिक्षेत्र के दिघवाड़ी जंगल में आया बाघ, गाय का किया शिकार, लोगों में दहशत

ग्राम दिवघाड़ी के जंगल में मिले बाघ के पैर के निशान।

डौंडी . वन परिक्षेत्र डौंडी के अंतर्गत आमाडूला वन वृत्त के ग्राम दिघवाड़ी के कक्ष क्रमांक 104 आर एफ के जंगल में बाघ के पैर के निशान मिलने की खबर है।
जानकारी के अनुसार बाघ ग्राम चिहरो निवासी अशोक कुमार के गाय का शिकार किया। गाय गांव से लगे जंगल में चरने गई थी। वापस नहीं आने पर गाय मालिक ने खोजबीन की तो गाय मृत अवस्था मे जंगल में मिली।
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन अमला मौके पर पहुंचा तो देखा की बाघ ने गाय को अपना शिकार बनाया है और उसके पैर के निशान मिले। डौंडी वन अमला ने आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सचेत किया और अकेले जंगल में नहीं जाने कहा है। मवेशियों को भी जंगल में नहीं चराने और शाम के बाद घरों में रहने की हिदायत दी है।
वहीं आसपास के गांव आमाडूला, दिघवाडी, मरदेल, काकडकसा, किशनपुरी, साल्हे, जलकसा, मथेना, बोहारडीह, जिलावाही आदि गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो