scripttiles and pavers being made from debris in chhattisgarh | सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट: छत्तीसगढ़ में मलबे से बन रहे हैं टाइल्स और पेवर, कई लोगों को मिला रोजगार | Patrika News

सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट: छत्तीसगढ़ में मलबे से बन रहे हैं टाइल्स और पेवर, कई लोगों को मिला रोजगार

locationरायपुरPublished: Apr 20, 2023 11:50:18 pm

Submitted by:

ashutosh kumar

  • हीरापुर-जरवाय में स्थापित छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े संयंत्र का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया अवलोकन

सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट: छत्तीसगढ़ में मलबे से बन रहे हैं टाइल्स और पेवर, कई लोगों को मिला रोजगार
सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट: छत्तीसगढ़ में मलबे से बन रहे हैं टाइल्स और पेवर, कई लोगों को मिला रोजगार
रायपुर. इमारतों के मलबे को ठिकाने लगाना बड़ी चुनौती होता है, मगर छत्तीसगढ़ में अभिनव प्रयोग कर इस मलबे से टाइल्स, पेवर आदि बनाए जा रहे हैं, कुल मिलाकर मलबे को नया जीवन दिया जा रहा है। राज्य की राजधानी में तेजी से निर्माण कार्यों का मलबा बाहर आ रहा है और अब तक इसके डिस्पोजल की समस्या गंभीर थी। इसका प्रभावी समाधान हीरापुर-जरवाय में सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के रूप में किया गया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर पश्चिम विधानसभा में स्थित इस संयंत्र अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट के प्रबंधकों और यहां काम कर रही समूह की महिलाओं से भी चर्चा की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.