रायपुरPublished: Feb 09, 2023 11:59:11 am
Sakshi Dewangan
सोमवार को 10 रेखा का मुहूर्त था। विवाह के लिए इसे सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है। इस कारण जिले में शादियों की संख्या ज्यादा थी। जिले में शादियां ज्यादा होने से रात 8 बजे से लेकर 1 बजे तक पुलिस महकमें के अधिकारी यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की मशक्कत करते दिखे। सोमवार की शहर में 30 से ज्यादा स्थानों में लंबा जाम लगा। इनमें से कुछ स्थानों पर पुलिस के जवान पहुंचे सके, शेष अन्य स्थानों पर लोग मशक्कत करते हुए देर रात घर पहुंचे।
रायपुर. राजधानी की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से जिले का हर व्यक्ति वाकिफ हैं। बदहाल, ट्रैफिक को दुरूस्त करने के लिए रायपुर पुलिस के अधिकारी युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है और मैरिज हॉल, होटल संचालकों की बैठक लेकर आयोजनों से पहले इजाजत लेने और विभाग द्वारा बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की इस समझाइश के बाद भी जिले में मैरिज हॉल और होटल संचालक नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।