छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में फेरबदल, 5 ASP सहित 7 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में फेरबदल
- 7 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग (Chhattisgarh Police Transfer) में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 5 एडिश्नल एसपी सहित 7 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक
- पंकज कुमार शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया का तबादला बीजापुर कर दिया गया है।
- अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कबीरधाम से जांजगीर चांपा भेज दिया गया है।
- संजय कुमार महादेवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का तबादला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से मुंगेली कर दिया गया है।
- मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा का तबादला कोरिया कर दिया गया है।
- सीडी तिर्की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मुंगेली से रायपुर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।
- राहुल देव शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक का तबादला कोरबा से उप पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) रायपुर कर दिया गया है।
- योगेश कुमार साहू उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) नवा रायपुर अटल नगर का तबादला नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा कर दिया गया है।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज