scriptथर्ड जेंडर को शादी का झांसा देकर किया अनैतिक कृत्य, फिर करने लगा ब्लैकमेल | Transgender raped, molested, blackmail by man on pretext of marriage | Patrika News

थर्ड जेंडर को शादी का झांसा देकर किया अनैतिक कृत्य, फिर करने लगा ब्लैकमेल

locationरायपुरPublished: Mar 15, 2020 01:07:04 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रायपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां थर्ड जेंडर को पहले शादी का झांसा देकर अनैतिक कृत्य किया। फिर उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करने लगा।

molest with transgender

थर्ड जेंडर को शादी का झांसा देकर किया अनैतिक कृत्य, फिर करने लगा ब्लैकमेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां थर्ड जेंडर को पहले शादी का झांसा देकर अनैतिक कृत्य किया। फिर उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसकी शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है।
दरअसल, यह पूरा मामला आरडीए कॉलोनी इलाके का है। पुलिस के मुताबिक आरडीए कॉलोनी निवासी थर्ड जेंडर शेख जोया की रामनगर निवासी यशवंत साहू की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसी बीच आरोपी यशवंत ने जोया को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे डरा-धमकार वसूली करने लगा।
जोया के घर में चाकू मारपीट करता और उससे पैसों की वसूली करता। आरोपी पिछले चार साल से उसके साथ ऐसी हरकत कर रहा था। और उससे 5 लाख रुपए से अधिक की वसूली कर चुका है। इसकी शिकायत जोया ने डीडी नगर थाने में की। पुलिस ने उसके यशवंत के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो