script50 हजार रुपए मूल्य की सागौन लकड़ी सायकल से कर रहे परिवहन | Transporting teak wood cycle worth 50 thousand rupees | Patrika News

50 हजार रुपए मूल्य की सागौन लकड़ी सायकल से कर रहे परिवहन

locationरायपुरPublished: Oct 23, 2019 06:12:38 pm

Submitted by:

lalit sahu

वन क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध कटाई की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा सघन अभियान

50 हजार रुपए मूल्य की सागौन लकड़ी सायकल से कर रहे परिवहन

50 हजार रुपए मूल्य की सागौन लकड़ी सायकल से कर रहे परिवहन

रायपुर. वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध कटाई की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के खासकर ओडिशा राज्य की सीमा क्षेत्र में वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा रात्रि में भी गश्त लगाकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान गत दिवस 22 अक्टूबर को टायगर रिजर्व के रात्रि गश्त दल द्वारा इन्दागांव रेंज में मौके पर ही लगभग 50 हजार रूपए मूल्य की सागौन लकड़ी का अवैध कटाई कर सायकल से परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसमें अन्य 4 लोगों की खोजबीन जारी है। वहां सागौन वृक्ष की अवैध कटाई कर परिवहन कर रहे पकड़ा गया व्यक्ति ओडिशा राज्य का है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक श्री एच.एल. रात्रे ने बताया कि टायगर रिजर्व के अंतर्गत सभी 8 रेंजों में निगरानी दल का गठन किया गया है। इनके द्वारा वन क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अतिक्रमण तथा अवैध कटाई की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मुख्य वन संरक्षक रात्रे द्वारा वनमंत्री अकबर के निर्देश के परिपालन में टायगर रिजर्व के सभी परिक्षेत्र अधिकारियों और सहायक संचालकों की सतत् रूप से बैठक ली जा रही है और उन्हें तत्परता से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो