scriptबीजों से बनाई जा रही इकोफ्रेंडली पेन-पेंसिल, यूज कर फेंकने पर उगेंगे फल-फूल | Tribal making Eco friendly pen, know the benefits | Patrika News

बीजों से बनाई जा रही इकोफ्रेंडली पेन-पेंसिल, यूज कर फेंकने पर उगेंगे फल-फूल

locationरायपुरPublished: Aug 17, 2019 10:17:32 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

बस्तर में इको फ्रेंडली पेन का निर्माण किया जा रहा है। इसे उपयोग के बाद फेंक देने से वहां रंग बिरंगे फूल और फलों के पौधे उगते हैं।

eco friendly pen

बीजों से बनाई जा रही इकोफ्रेंडली पेन-पेंसिल, यूज कर फेंकने पर उगेंगे फल-फूल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में इको फ्रेंडली पेन का निर्माण किया जा रहा है। इसे उपयोग के बाद फेंक देने से वहां रंग बिरंगे फूल और फलों के पौधे उगते हैं। इस पेन का निर्माण न्यूज पेपर और फल व फूलों के बीजों को मिलाकर किया जा रहा है। उपयोग के बाद फेंकने पर मिट्टी के संपर्क में आने पर पेन का कागज जहां डिस्पोज हो जाता है। वहीं बीज उग जाते हैं।

बस्तर के रहने वाले संतोष माथुर यह काम एक महिला समूह के जरिए कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्य में बढ़ते प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए उनकी इस पहल की काफी प्रशंसा हो रही है। संतोष महिला समूह के माध्यम से प्रतिदिन 230 पेन का निर्माण कर रहे हैं। लोगों का पेन के प्रति रूझान बढ़े इसके लिए इसके निर्माता में टमाटर, बैगन, गेंदा, तुलसी व गाजर जैसे फल व फूलों के बीज का भी उपयोग किया जाता है।

संतोष का कहना है कि सरकार को इसे दूसरे क्षेत्रों में निर्माण के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे उसका उत्पादन बढ़ेगा और प्लास्टिक कचरे को कम करने में कुछ हद तक कमी लाई जा सकेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News
एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो