रायपुरPublished: Sep 27, 2022 05:35:01 pm
Mansee Sahu
अधिकारीयों की प्रताड़ना से तंग आकर एक आदिवासी ग्रामीण ने आत्महत्या कर ली थी। इस सिलसिले में अब जाकर पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार किया है।
कवर्धा। जिले में दो डिप्टी रेंजर ने मिलकर एक बैगा आदिवासी को इतना प्रताड़ित किया की वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। दरअसल मृतक ने जंगल से घर के लिए दरवाजा बनाने लकड़ी काट ली थी जब दोनों अधिकारीयों को पता चला तो उन्होंने मृतक को परेशान करना शुरू कर दिया। ग्रामीण पर कार्यवाही न करते हुए 50 हजा रुपनए की मांग की। प्रताड़ित होकर बैगा ने आत्महत्या किया। मामले में कुकदुर पुलिस टीम ने सोमवार को वन विकास निगम के दोनों डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया और रिमांड पर भेजा।