scriptऑल इंडिया एकलव्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ के आदिवासी खिलाडिय़ों नेे किया कमाल, जीते 10 स्वर्ण समेत 35 पदक | Patrika News

ऑल इंडिया एकलव्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ के आदिवासी खिलाडिय़ों नेे किया कमाल, जीते 10 स्वर्ण समेत 35 पदक

locationरायपुरPublished: Dec 13, 2019 11:05:41 pm

Submitted by:

Dinesh Kumar

ऑल इंडिया एकलव्य आवासीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के आदिवासी खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण समेत 35 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है, जिसमें 17 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल है। भोपाल में 13 दिसंबर तक आयोजित की गई ऑल इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खो-खो की तीन वर्गों की टीमों नेे स्वर्णिम सफलता हासिल की है, जिसमें अंडर-14 व 19 बालक और अंडर-19 बालिका टीम शामिल है।

cg news

ऑल इंडिया एकलव्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ के आदिवासी खिलाडिय़ों नेे किया कमाल, जीते 10 स्वर्ण समेत 35 पदक

रायपुर. ऑल इंडिया एकलव्य आवासीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के आदिवासी खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण समेत 35 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है, जिसमें 17 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल है। भोपाल में 13 दिसंबर तक आयोजित की गई ऑल इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खो-खो की तीन वर्गों की टीमों नेे स्वर्णिम सफलता हासिल की है, जिसमें अंडर-14 व 19 बालक और अंडर-19 बालिका टीम शामिल है। वहीं, अंडर-14 बालक वालीबॉल, हॉकी और फुटबॉल टीमों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हैंडबॉल अंडर-14 बालक टीम ने कांस्य और अंडर-19 टीम नेे रजत पदक जीतने में सफल रहीं। छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों नेे सर्वाधिक पदक व्यक्तिगत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कराते और तीरंदाजी में जीते हैं। प्रदेश के बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने 27 पदक व्यक्तिगत खेेलों में जीते हैं।
इन खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत खेलों में जीते पदक

्रतीरंदाजी: दूूरभाष धु्रर्वे- रजत, ढालसिंह धु्रर्वे- कांस्य पदक।

एथलेटिक्स 100मी. दौड़: दिलीप गुण्डी- स्वर्ण, 800 व 1500मी. दौड़: अर्जुन कवाची- स्वर्ण, 4 गुणा400मी. रिले रेस टीम- स्वर्ण, ऊंची कूद: राज पैकरा- स्वर्ण पदक। लम्बी कूद: सुखदेव मरावी- रजत।
अंडर-19 बालक 800मी.दौड़: लक्ष्मण- रजत, 200मी. दौड़: सूूरजदेेव सिंह- रजत, 4गुणा 4 मी. रिले रेस टीम- रजत, ऊंची कूद: धनेश्वर उरांव- रजत। 100मी. दौड़: सूरजदेव सिंह- रजत।
बालिका अंडर-14 ऊंची कूद: बसंती सलाम- रजत, 400 व 1500मी. दौड़ लिकेश्वरी- कांस्य और स्वर्ण पदक।
कराते: सूूर्यकांत नेताम, ऋतिका नेताम- कांस्य पदक, बैजू सोरी- रजत पदक।

कुश्ती: हिड़में मरकाम-कांस्य, भकचंद बघेल- रजत पदक।

बैडमिंटन: अनुज कुमार- कांस्य, अनुज कुमार-गेसिका कोमर्रा युगल- रजत, कृष्ण कुमार सिंह व खुशबू कोमर्रा- रजत पदक।
तैराकी: राम धु्रवे- स्वर्ण पदक।

ताईक्वांडो: विकास कुमार पैैकरा-कांस्य पदक।
तवा फेंक: अंजली पैकरा- रजत पदक।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो