scriptड्राइवर को पसंद नहीं आया ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने का यह तरीका, गुस्से में खुद को लगा ली आग | truck driver committed try to suicide in raipur | Patrika News

ड्राइवर को पसंद नहीं आया ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने का यह तरीका, गुस्से में खुद को लगा ली आग

locationरायपुरPublished: Apr 18, 2018 04:42:10 pm

ट्रैफिक जवान जबरिया वसूली कर रहे थे, जिससे ड्राइवर परेशान हो गया था।

CG News
रायपुर . टाटीबंध चौक के पास ट्रैफिक पुलिस के जवानों से विवाद के बाद एक ट्रक ड्राइवर ने खुदकुशी की कोशिश की। खुद पर डीजल छिड़कर आग लगा लिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। तत्काल आग बुझाकर उसे अस्पताल भेजा गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बताया जाता है कि ट्रैफिक जवान जबरिया वसूली कर रहे थे, जिससे ड्राइवर परेशान हो गया था।
जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक को जवानों ने रोका। जरूरी दस्तावेज मांगे। कमी पाए जाने पर चालान काट रहे थे। इस दौरान ट्रक ड्राइवर मन्नू यादव ने आपत्ति की। और गाड़ी छोडऩे को कहा। उसका आरोप था कि उसके सभी दस्तावेज ठीक होने के बावजूद जबरदस्ती उससे वसूली की जा रही है। बार-बार बोलने के बाद भी जवानों ने ट्रक नहीं छोड़ा, तो मन्नू ने खुद पर डीजल छिड़क लिया और आग लगा ली। आग केवल उसके पैरों में लगी।
इससे पैर झुलस गया। तत्काल आग बुझाई गई। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज गया। उसकी हालात ठीक है। उसका एक पैर आग से झुलसा है। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गई। ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।

महिला आरक्षक से बदसलूकी, भेजा जेल
वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार पर कार्रवाई करने से नाराज एक महिला ने महिला आरक्षक से बदसलूकी की और घटना का वीडियो बना रहे नगर सैनिक का मोबाइल तोड़ दिया। पंडरी में ट्रैफिक पुलिस चौकी का स्टाफ वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार को रोका गया।

उसके खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की गई। थोड़ी देर बाद राजतालाब निवासी उसकी बहन रानी बाई पहुंची। उसने कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद ट्रैफिक चौकी में हंगामा किया। वीडियो बना रहे नगर सैनिक का मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो