scriptनो एंट्री के बाद भी शहर में घुसे हाइवा ने दो साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत | truck trampled two-year-old girl after no entry in city road | Patrika News

नो एंट्री के बाद भी शहर में घुसे हाइवा ने दो साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत

locationरायपुरPublished: Nov 16, 2021 04:12:22 am

Submitted by:

CG Desk

– टिकरापारा इलाके की घटना

Road accident death

Road accident

रायपुर . निर्धारित समय के बाद नो एंट्री के बावजूद शहर में भारी वाहन दौड़ रहे हैं। ऐसे एक भारी वाहन ने दो साल की मासूम बालिका को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक भाग निकला। टिकरापारा पुलिस हाइवा चालक का अब तक पता नहीं लगा पाई है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-4 कमल विहार निवासी कुंती यादव सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे अपने दो साल की बेटी सीमा को लेकर टहलने निकली थी। मासूम सीमा सड़क पर चल रही थी। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार हाइवा पहुंचा और बच्ची को रौंदते हुए निकल गया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

नो एंट्री का पालन नहीं
भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रात 12 से सुबह 5 बजे तक रहता है, लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि भारी वाहन सुबह 6.30 बजे भी शहर में पहुंचा और बालिका को रौंदते हुए फरार हो गया। टिकरापारा पुलिस आरोपी हाइवा चालक का अब तक पता नहीं लगा पाई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो