scriptभाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों के लिए रस्साकशी शुरू | Tug of war for BJP front-cells | Patrika News

भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों के लिए रस्साकशी शुरू

locationरायपुरPublished: Aug 21, 2020 02:09:36 am

Submitted by:

VIKAS MISHRA

युवा मोर्चा के लिए पूर्व आईएएस ओपी चौधरी और प्रबल प्रताप का नाम सामने

भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों के लिए रस्साकशी शुरू

भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों के लिए रस्साकशी शुरू

रायपुर . भारतीय जनता पार्टी में मोर्चा-प्रकोष्ठों के लिए नेताओं के बीच रस्साकशी का दौर शुरू हो गया है। अलग-अलग खेमे में बंटे नेता ज्यादा से ज्यादा अपने लोगों को शामिल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप-प्रत्यारोप का गंभीर दौर शुरू हो गया है। नेताओं में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए खास लोगों को महत्वपूर्ण पद दिलाने की होड़ लगी हुई है।
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा, उसके बाद ही मोर्चा-प्रकोष्ठों का नम्बर आएगा। उनका यह भी कहना है कि प्रमुख मोर्चा-प्रकोष्ठों के लिए अभी से नामों पर मंथन का दौर शुरू हो गया है। सभी से बड़ी दौड़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए है। इसके लिए अभी तक दो नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। इसमें पूर्व आईएएस अफसर ओपी चौधरी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताम जुदेव का नाम शामिल हैं। ओपी चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पसंद बताएं जाते हैं। जब उनका भाजपा प्रवेश हुआ था, तो स्वागत की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को ही सौंपी गई थी। पार्टी का मानना है कि, चौधरी ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। वहीं जूदेव ने घर वापसी अभियान चलाकर संगठन में अपनी अच्छी पैठ बना ली है। प्रदेश उपाध्यक्ष होने की वजह से संगठन के कामकाज का भी अनुभव उनके पास है। इन दोनों के अलावा युवा मोर्चा की कमान संभालने के लिए पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय का नाम भी सामने आ रहा है। वे वर्तमान में प्रदेश मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। पिछली बार उन्हें सरकार ने टिकट नहीं दी थी। इसके बाद भी वे संगठन के कामकाज की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे हैं।
महिला मोर्चा के लिए भी कई दावेदार
महिला मोर्चा के लिए भी दावेदार सक्रिय हो गए हैं। महिला मोर्चा के लिए हर्षिता पाण्डेय का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वे महिला आयोग की अध्यक्ष रही है। हालांकि वे विधानसभा चुनाव हार गई थी। इसके अलावा राजधानी से भी दो महिला का नाम सामने आ रहा है। भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बदलना लगभग तय है। इसके लिए पूर्व किसान मोर्चा के अध्यक्ष की सक्रियता काफी बढ़ी हुई नजर आ रही है। ऐसे में उनका दावा भी काफी मजबूत माना जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो