पुलिस के मुताबिक लाजा गांव के तालाब के पास 65 वर्षीय साधना बाई किसी गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। महिला के शव (Dead Body) के कुछ दूर में ही उसी गांव के झड़ी राम यादव भी तड़पता पड़ा था। उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। तालाब से गुजरने वाले ग्रामीणों की नजर पड़ी। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि दो बुजुर्ग गांव में अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं, लेकिन दोनों की एक साथ ही कोशिश से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। हत्या में आपसी रंजिश के साथ ही किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है।