रायपुरPublished: Sep 22, 2022 12:16:48 pm
Mansee Sahu
मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की झकझोर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। मासूम के साथ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य किया गया। इतना ही नहीं पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।
हमारा समाज दिनों दिन महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। एक समय में महिलाए बड़ी उम्र के पुरुषों से ही डरा करती थी लेकिन आज के समय में महिलाओं के साथ हो रहे यौन अपराधों में नाबालिग लड़कों की बढ़ती तादाद काफी चिंताजनक है साथ ही साथ छोटी बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म के मामलों में काफी वृद्धि हुई है।
कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दो नाबालिग लड़कों ने एक 5 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की। नाबालिगों ने पहले तो बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जब वीडियो शेयर होते होते बच्ची की माँ के मोबाइल में पहुंचा तो उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद वीडियो वायरल करने वाले राज सोनकर को पकड़ा गया। फिलहाल नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।