scriptहादसा: खारून नदी पुल से नीचे गिरी सूमो, आपदा प्रबंधन बल के दो कर्मियों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर | Two worker death of disaster management force in road accident | Patrika News

हादसा: खारून नदी पुल से नीचे गिरी सूमो, आपदा प्रबंधन बल के दो कर्मियों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

locationरायपुरPublished: Dec 15, 2018 07:28:20 pm

एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

road accident

हादसा: खारून नदी पुल से नीचे गिरी सूमो, आपदा प्रबंधन बल के दो कर्मियों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

रायपुर. आधी रात को तेज रफ्तार सूमो खारून नदी के पुराने पुल की ग्रिल तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के पास नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) का आई कार्ड मिला है। इससे उनके एनडीआरएफ के कर्मचारी होना माना जा रहा है। घायल सीआइएसएफ का इंस्पेक्टर है। आमानाका पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की रात सूमो ओआर 05 एएम 1824 दुर्ग से रायपुर की ओर आ रही थी। खारून नदी पर बनी पुराने पुल से रात करीब 1 बजे सूमो गुजर रही थी। पुल पर पहुंचते ही सूमो अचानक अनियंत्रित हो गई और ग्रिल को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। जमीन पर गिरते ही सूमो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अभिलाष (32) और राकेश रंजन (30) को गंभीर चोटें आईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ सवार अरविंद प्रसाद (43) बुरी तरह से घायल हो गया। अरविंद सीआइएसएफ का इंस्पेक्टर है। उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालात चिंताजनक बनी हुई है।
Chhattisgarh <a  href=
road accident ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/15/death_man_3844409-m.jpg”>

सूमो में फंसे दोनों
पुल से नीचे गिरने के बाद तीनों सूमो में ही फंसे रहे। किसी तरह अरविंद उसमे से बाहर निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सूमो से मृतकों के शव बाहर निकाले गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूमो में ऑन इंडियन गवर्मेंट पुलिस लिखा हुआ है। बताया जाता है कि सभी ओडिशा से दुर्ग आए थे। इसके बाद लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

Chhattisgarh road accident

अचानक पुल की ओर मुड़ गई सूमो
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सूमो तेज रफ्तार से कुम्हारी से रायपुर पहुंचने के लिए पुल से गुजर रही थी। पुल पर पहुंचने के बाद उनकी गाड़ी अचानक पुल की ओर मुड़ गई और सूमो की रफ्तार इतनी थी कि ग्रिल को तोड़ते हुए सीधे नीचे गिर गई। सड़क पर पहिए के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर अचानक कुछ आ गया और उसे बचाने के चक्कर में सूमो पुल की ओर मुड़ गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो