रायपुर

धान के बोनस को लेकर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार पर साधा निशाना, बोलीं – CM भूपेश की नौटंकी करने की आदत

धान के बोनस को लेकर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हमेशा से नौटंकी करने की आदत रही है।

रायपुरNov 08, 2019 / 05:51 pm

Ashish Gupta

Union Minister Renuka Singh

रायपुर. धान के बोनस को लेकर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह (Renuka Singh) ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की हमेशा से नौटंकी करने की आदत रही है। उन्हें मालूम है कि केन्द्र सरकार जो पॉलिसी तय करती है वो सभी प्रदेशों के लिए रहता है। ये उनकी जिद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झुका लूंगा। ये उनका भ्रम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोच-समझकर कर पॉलिसी बनाई है।
केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार थी तब भी केन्द्र सरकार ने 2-3 साल तक छत्तीसगढ़ से चावल नहीं खरीदा था। जो पॉलिसी पूरे देश के लिए है वो यहां भी लागू है।
मंत्री रेणुका सिंह ने कहा, 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं, महिलाओं के सामने बहुत बड़ा झूठ बोला। उन्होंने कहा, ये जो सरकार बनी है वे गलती से बन गई है। इन लोगों को प्रदेश सरकार के बजट के अनुसार ही घोषणा करनी थी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा, सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता से सामने झूठ बोला है। इनका ये झूठ अब जनता के सामने आ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार खुद का बचाव करने के लिए केन्द्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के बनने के बाद प्रधानमंत्री ने संदेश दिया था कि बेहतर समन्वय के साथ प्रदेश आगे बढ़े। इसकी विकास गति कहीं रूके नहीं। लेकिन सरकार बनने के 9 महीने बाद मैंने देखा कि केन्द्र के साथ इनका समन्वय नहीं है।
कांग्रेस के आंदोलन पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा, लोकतंत्र है, आंदोलन करने का इन्हें अधिकार है। आंदोलन करें, लेकिन ये अपनी जिद केन्द्र पर नहीं थोप सकते।

Home / Raipur / धान के बोनस को लेकर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार पर साधा निशाना, बोलीं – CM भूपेश की नौटंकी करने की आदत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.