22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोदी-योगी सरकार पर हमला, बोले- किसानों की आमदनी नहीं, खेती की लागत बढ़ी

यूपी में कांग्रेस सरकार बनने पर लागू होगी छत्तीसगढ़ की गोधन योजना कृषि पर कांग्रेस का श्वेत पत्र किया जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 19 Jan 2022, 10:00 PM IST

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोदी-योगी सरकार पर हमला, बोले- किसानों की आमदनी नहीं, खेती की लागत बढ़ी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोदी-योगी सरकार पर हमला, बोले- किसानों की आमदनी नहीं, खेती की लागत बढ़ी

रायपुर. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए 3 दिनों तक डोर-टू-डोर प्रचार किया। सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला और किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की तरह गोधन योजना लागू की जाएगी।

शिक्षा विभाग में डायरी के माध्यम से कौन कर रहा था लेनदेन?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को लखनऊ में कृषि पर कांग्रेस पार्टी का श्वेत पत्र 'आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' जारी किया। सीएम बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी की जाएगी। लेकिन किसानों की आमदनी दोगुनी होना तो दूर की बात रही, खेती की लागत बढ़ती चली गई। सरकार ने ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगाया। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढऩे का प्रभाव भी कृषि की लागत पर पड़ा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]ममता बनर्जी और मायावती हैं भाजपा की बी टीम, यूपी में केवल कांग्रेस : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए सबसे पहले उन्हें कर्जमुक्त करना जरूरी है। अगर उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम यूपी में भी गोधन योजना लागू करेंगे। छत्तीसगढ़ में किसानों से दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदा जाता है, जिससे किसान जानवरों को खुले में नहीं छोड़ते हैं। इस धन से किसानों को जानवरों के रखरखाव में भी मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ का अनोखा बैंगन, जो 2 फीट तक लंबा