रायपुर

रायपुर नगर निगम चुनाव: रुझानों में BJP ने बनाई बढ़त, महापौर प्रमोद दुबे 178 वोटों से पीछे

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के रुझानों में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। अब तक मिल रहे रुझानों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस दोनों क्रमश: 32-28 वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं।

रायपुरDec 24, 2019 / 01:27 pm

Ashish Gupta

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम के लिए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के रुझानों में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
अब तक मिल रहे रुझानों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस दोनों क्रमश: 32-28 वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने भी अपना खाता खोल दिया है। जोगी कांग्रेस 2 वार्ड में आगे चल रही है। जबकि 7 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
वहीं रायपुर नगर निगम के वार्ड 57 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे पीछे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की गिनती में महापौर दुबे करीब 178 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की ओर से महापौर का चेहरा और कालीमाता वार्ड से उम्मीदवार संजय श्रीवास्तव भी पीछे चल रहे हैं। जबकि महर्षि वाल्मीकि वार्ड से राजीव अग्रवाल आगे चल रहे हैं।

रायपुर नगर निगम वार्ड 70
कांग्रेस 28
भाजपा 32
जोगी कांग्र्रेस 02
निर्दलीय 07

इस बार रायपुर नगर निगम के वार्ड चुनाव में पार्षद के लिए 425 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें से सबसे से ज्यादा निर्दलीयों की संख्या 188 है। कांग्रेस – भाजपा के 70 -70, बहुजन समाज पार्टी के 15, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के 5, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 38 अन्य राज्यों के राज्यीय दल 30, गैर मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत दल के 9 प्रत्याशी है। चुनाव परिणाम 11- 12 बजे के बीच आना शुरू हो जाएंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.