scriptरायपुर नगर निगम: शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद कांग्रेस के प्रमोद दुबे जीते, BJP के संजय श्रीवास्तव हारे | Urban Body Election Results Live Updates: Pramod Dubey win Civic Polls | Patrika News

रायपुर नगर निगम: शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद कांग्रेस के प्रमोद दुबे जीते, BJP के संजय श्रीवास्तव हारे

locationरायपुरPublished: Dec 24, 2019 07:36:07 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रायपुर नगर निगम के वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे चुनाव जीत गए हैं। प्रमोद दुबे ने करीब 1500 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है।

pramod_dubey_news.jpeg
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम के वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे चुनाव जीत गए हैं। प्रमोद दुबे ने करीब 1500 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। शुुरआती रुझानों में लगातार पीछे चलने के बाद आखिरकार प्रमोद दुबे ने भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया। प्रमोद दुबे वार्ड 57 से कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार थे।
वहीं भाजपा के एक लिए बुरी खबर है। बीजेपी के महापौर के प्रबल दावेदार और वार्ड 11 कालीमाता वार्ड से उम्मीदवार संजय श्रीवास्तव 720 से अधिक वोटों से चुनाव हार गए हैं। संजय श्रीवास्तव को पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे कांग्रेस के उम्मीदवार अमितेश भारद्वाज से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है।
जीत पर अमितेश भारद्वाज ने कहा, मेरे सामने भाजपा के दिग्गज थे। लेकिन जनता ने मेरे ऊपर विश्वास किया। पूरे पांच साल जनता की सेवा करुंगा।

ताजा परिणाम में बीजेपी के 5 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं, अभी कई वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल भाजपा 27 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 32 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो