scriptनगरीय निकाय चुनाव: 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी, यहां देखें डिटेल | Urban Body Polls: 43 Nagar Palika Chairman reservation list released | Patrika News

नगरीय निकाय चुनाव: 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी, यहां देखें डिटेल

locationरायपुरPublished: Sep 26, 2019 07:34:14 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Urban Body Polls 2019: छत्तीसगढ़ के 168 नगरीय निकायों के महापौर व अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।

cg_news.jpg
रायपुर. Urban Body Polls 2019: छत्तीसगढ़ के 168 नगरीय निकायों के महापौर व अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में महापौर पद के बाद 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई।

नगरीय निकाय चुनाव: 13 निगम निगमों के महापौर के आरक्षण की सूची जारी, रायपुर अनारक्षित

ये हैं आरक्षित नगर पालिका की स्थिति
अनुसूचित जाति के लिए 6 नगर पालिका में अध्यक्ष पद आरक्षित किए गए हैं, इनमें से दो पद महिला के लिए आरक्षित होगा। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 5 नगर पालिका में अध्यक्ष पद आरक्षित किया गया है। इनमें से दो पद महिला के लिए आरक्षित होगा। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11 नगर पालिका में पद आरक्षित किए गए हैं जिसमें से चार पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होगा। वहीं 21 नगर पालिका में अध्यक्ष पद अनारक्षित हैं, इनमें से 6 महिला के लिए आरक्षित है।

अनुसूचित जाति के लिए – 06 (इनमें से 02 महिला हेतु आरक्षित)
अनुसूचित जनजाति हेतु – 05 (इनमें से 02 महिला हेतु आरक्षित)
अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु – 11 (इनमें से 04 महिला हेतु आरक्षित)
अनारक्षित – 21 (इनमें से 06 महिला हेतु आरक्षित)

यहां देखें पूरी डिटेल
1. बाग़बाहरा (अनुसूचित जाति महिला)
2. डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति)
3. जांजगीर (अनुसूचित जाति)
4. अकलतरा (अनुसूचित जाति)
5. रतनपुर (अनुसूचित जाति)
6. सारंगढ (अनुसूचित जाति महिला)
7. नारायणपुर (अनुसूचित जनजाति महिला)
8. बीजापुर (अनुसूचित जनजाति)
9. जशपुर (अनुसूचित जनजाति)
10. बलरामपुर (अनुसूचित जनजाति)
11. दंतेवाड़ा (अनुसूचित जनजाति महिला)
12. बड़ी बचेली (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
13. भाटापारा (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
14. कोंडागाँव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
15. खैरागढ़ (अन्य पिछड़ा वर्ग)
16. आरंग (अन्य पिछड़ा वर्ग)
17. तखतपुर (अन्य पिछड़ा वर्ग)
18. दीपका (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला)
19. शिवपुर चर्चा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
20. सरायपाली (अन्य पिछड़ा वर्ग)
21. मुंगेली (अन्य पिछड़ा वर्ग)
22. अहिवारा (अन्य पिछड़ा वर्ग)
23. किरंदुल (अनारक्षित)
24. सुकमा (अनारक्षित)
25. कांकेर (अनारक्षित कांकेर)
26. कवर्धा (अनारक्षित)
27. जामुल (अनारक्षित)
28. कुम्हारी (अनारक्षित)
29. दल्लीराजहरा (अनारक्षित)
30. बालोद (अनारक्षित)
31. बेमेतरा (अनारक्षित महिला)
32. महासमुंद (अनारक्षित)
33. तिल्दा (अनारक्षित महिला)
34. गोबरानवापारा (अनारक्षित)
35. गरियाबंद (अनारक्षित)
36. बलौदाबाज़ार (अनारक्षित)
37. खरसिया (अनारक्षित महिला)
38. चांपा (अनारक्षित)
39. सक्ती (अनारक्षित महिला)
40. कटघोरा (अनारक्षित)
41. सूरजपुर (अनारक्षित)
42. मनेंद्रगढ़ (अनारक्षित)
43. बैकुंठपुर (अनारक्षित महिला)

ट्रेंडिंग वीडियो