scriptउसेण्डी बोले- प्रदेश में विकास ठप, अराजकता का माहौल | Usendi said - Development stalled, an atmosphere of chaos in the state | Patrika News

उसेण्डी बोले- प्रदेश में विकास ठप, अराजकता का माहौल

locationरायपुरPublished: Jun 21, 2020 04:50:38 pm

Submitted by:

CG Desk

– वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भिलाई और कवर्धा जिले की सभा में गिनाई केन्द्र की उपलब्धियां .

Vikram usendi

Vikram usendi

रायपुर. केंद्र सरकार की उपलब्धियां और राज्य सरकार की नाकामियों को गिनाने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी ने शनिवार को भिलाई और कवर्धा जिले की सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उसेण्डी ने केंद्र सरकार के एेतिहासिक फैसलों की जानकारी दी। वहीं प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़ गया है। माफियाओं का राज कायम हो गया है। आज प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उसेण्डी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है और भारत की आन-बान-शान विश्व मंच पर स्थापित हुई है। कोरोना संकट का दूरदर्शितापूर्ण फैसलों से डटकर मुक़ाबला करके प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की परिकल्पना रखकर स्वदेशी अपनाने पर ज़ोर दिया है।
उसेण्डी ने राज्य सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की भव्य छत्तीसगढ़ की कल्पना को रसातल में ले जाने का आरोप लगाया है। सभा में औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने जनसंघ-भाजपा की वैचारिक व राजनीतिक यात्रा के इतिहास पर प्रकाश डाला। कवर्धा के भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने भी संबोधित किया। प्रदेश भाजपा महामंत्री व सांसद संतोष पांडेय ने भारत-चीन सीमा विवाद पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं भिलाई में सभा की शुरुआत जि़ला अध्यक्ष सांवलाराम डहरे ने की। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी अपने विचार रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो